News
ऑनलाइन मिला हमसफर: ट्विटर पर शुरू हुई थी ऋतिक रोशन और सबा आजाद की बातचीत, इन सेलेब्स को भी सोशल मीडिया के जरिए मिला प्यार

43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद से अपने रूमर्ड रिलेशन के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सबा ने ऋतिक के परिवार के साथ भी समय बिताया था। दोनों आज तक किसी भी प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर नहीं आए हैं, ऐसे में हर किसी का सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी आखिरी कैसे शुरू हुई। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की बात ट्विटर के जरिए शुरू हुई थी।
ऋतिक ने कुछ महीनों पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें सबा आजाद और एक रैपर का गाना था। वीडियो शेयर किए जाने के बाद सबा ने ऋतिक को शुक्रिया अदा किया और दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। ऋतिक सबा से पहले भी कई सेलेब्स को सोशल मीडिया के जरिए अपना हमसफर मिल चुका है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी की शुरुआत भी सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। वो निक जोनस थे जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को पहला मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था, मैंने कुछ कॉमन दोस्तों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा था, मेरी टीम ये मैसेज पढ़ सकती है, तुम मुझे पर्सनल मैसेज क्यों नहीं करते। फिर क्या था, निक ने प्रियंका को मैसेज किया और दोनों की बातचीत का सिलसिला निकल पड़ा। शादी के बाद अब कपल के घर में सरोगेसी से बेटी का जन्म हुआ है।
सोनम कपूर- आनंद

सोनम कपूर और बिजनेनमैन आनंद आहूजा की पहली बातचीत भी सोशल मीडिया पर हुई थी। आनंद आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, लेकिन इस मुलाकात में दोनों ने न के बराबर बात की थी। बाद में दोनों ने स्नैपचैट पर बात करना शुरू की। एक दिन बात करते हुए सोनम ने कहा कि मैसेज करना बंद करो और कॉल करो। दोनों ने करीब 2 घंटों तक बात की थी। आज कपल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
जो जोनस- सोफी टर्नर

निक जोनस के अलावा उनके भाई जो जोनस को भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी जिंदगी का प्यार मिला था। जो और सोफी कई सालों से एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे, हालांकि उनके बीच बातचीत नहीं हुई थी। दोनों के दोस्त कई बार दोनों को मिलवाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन दोनों राजी नहीं थे। एक दिन जो ने सोफी को सीधे मैसेज कर दिया और दोनों की बातचीत शुरू हो गई। कई हफ्तों तक चैटिंग करने के बाद दोनों ने लंदन में पहली मुलाकात की थी।
मैंडी मूरे- टेलर गोल्डस्मिथ

हॉलीवुड एक्ट्रेस मैंडी मूरे ने कुछ सालों पहले इंस्टाग्राम को पति टेलर गोल्डस्मिथ से मिलाने के लिए शुक्रिया अदा किया था। मैंडी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। मैंडी ने बताया कि उन्होंने टेलर का एक गाना रेडियो पर सुना था। गाना पसंद आया तो मैंडी ने आईट्यून पर उन्हें ढूंढा। यहां उन्हें पता चला कि टेलर का नया गाना आने वाला है। मैंडी ने इसका पोस्टर निकाला और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर टेलर की टीम ने उन्हें एक थैंक्यू नोट भेजा। फिर दोनों के बीच मेल का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
सारा पॉलसन- हॉलैंड टेलर

हॉलीवुड सेलेब सारा पॉलसन और हॉलैंड टेलर की पहली बातचीत भी सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। दोनों सबसे पहले मारथा प्लिंपटन के घर में मिले थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे थे। एक दिन हॉलैंड ने सारा को मैसेज किया और दोनों की बातचीत शुरू हो गई।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं