Connect with us

News

करण जौहर ने मनाया बच्चों का बर्थडे: बच्चों के साथ गेम्स खेलते आए नजर, रूही-यश का ख्याल रखने के लिए मां को कहा शुक्रिया

Published

on

Quiz banner

एक घंटा पहले

डायरेक्टर करण जौहर के 7 फरवरी को अपने बच्चों का छठा बर्थडे मनाया। इस मौके पर पापा जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दोनों बच्चों को जन्मदिन की बधाइयां दी। शेयर किए गए वीडियो में करण अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। करण के साथ वीडियो में उनकी मां भी नजर आईं।

बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स और उनके बच्चे

करण ने रूही और यश के बर्थडे पर डिजनी थीम पार्टी प्लान की, जिसमें फराह खान, नेहा धूपिया, सोहा अली खान समेत कई सेलेब्स और उनके बच्चे भी शामिल थे। इसके साथ ही पार्टी में बच्चों के लिए काफी सारे गेम्स और खिलौने भी देखने को मिले। वीडियो शेयर करते हुए करण ने एक मेसेज भी लिखा था। मैसेज में उन्होंने अपने बच्चों के आशीर्वाद देते हुए उनके अच्छे इंसान बनने की कामना की।

सेलेब्स ने रूही और यश की दी बधाइंया

कमेंट सेक्शन में कई सेलेब्स ने रूही और यश को बर्थडे की बधाइयां दी। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘रूही और यश आप दोनों को जन्मदिन की बहुत सारी बधाइयां।’ कमेंट सेक्शन में फरह खान ने लिखा- ‘वाह क्या पार्टी थी, बर्थडे का केक बहुत ही ज्यादा टेस्टी था।’ इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स ने भी दोनों बच्चों को विश किया।

दो बच्चों के सिंगल पेरेंट है करण
बता दें कि करण जौहर ने 2017 में सरोगेसी से दो बच्चों को जन्म दिया था। इस तरह वो रूही और यश के सिंगल पेरेंट बन गए। करण अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज और वीडियो शेयर किया करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: