News
कहां है ‘दामिनी’: 26 साल से बॉलीवुड से दूर मीनाक्षी शेषाद्रि का इतना बदल गया लुक, लेटेस्ट फोटो देख हैरान फैन्स ने पूछा, ये क्या हाल हो गया?

11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुपरहिट फिल्म ‘दामिनी’ में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म मीनाक्षी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। ‘दामिनी’ के साथ ही कई हिट फिल्मों में काम करने वाली मीनाक्षी अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गई थीं।

आपको बता दें कि मीनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़े कई अपडेट्स यहां शेयर करती रहती हैं। हाल ही मीनाक्षी ने ट्विटर पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
इस नो मेकअप फोटो में मीनाक्षी शॉर्ट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है। मीनाक्षी के फैन्स उनका ये लुक देखकर चौंक गए हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, क्या ये आप हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, ये आपने क्या हाल बना रखा है?

17 साल की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया
मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। वे भरतनाट्यम, कत्थक समेत चार तरह के नृत्य कला में माहिर थीं। मीनाक्षी ने मात्र 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

‘घातक’ थी आखिरी फिल्म
‘दामिनी’, ‘हीरो’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आखिरी बार 26 साल पहले 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ में दिखी थीं। उसके बाद से ना तो उनकी कोई फिल्म आई और ना ही वो किसी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में नजर आईं। एक्ट्रेस होने के साथ ही बेहतरीन क्लासिकल डांसर मीनाक्षी ने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।
ये थी बॉलीवुड छोड़ने की वजह
कहा जाता है कि फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी उस वक्त अपनी ज्यादातर फिल्मों में बतौर हीरोइन मीनाक्षी को ही लेते थे। इसका राज तब खुला, जब एक दिन संतोषी ने मीनाक्षी से अपने प्यार का इजहार कर दिया। हालांकि, मीनाक्षी ने संतोषी का प्रपोजल तो ठुकरा दिया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया।

बैंकर से की शादी
बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद मीनाक्षी ने हरीश मैसूर नाम के एक बैंकर से शादी कर ली। ये शादी न्यूयॉर्क में रजिस्टर कराई गई। दोनों शादी के बाद पूरे परिवार के साथ टेक्सास में रहते हैं। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं, एक का नाम केंद्रा और दूसरे का नाम जोश है।

चलाती हैं डांस क्लास
मीनाक्षी टेक्सास में डांस क्लास चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। वे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस कर चुकी हैं। कुछ सालों पहले वे एक्टर ऋषि कपूर से मिली थीं, लेकिन उनके बदले रूप को ऋषि भी पहचान नहीं सके थे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं