News
केएल राहुल-अथिया की शादी आज: शर्मिला- मंसूर थे बॉलीवुड-क्रिकेट के पहले कपल, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की क्रिकेटर से शादी, दर्जनों एक्ट्रेस की शादी होते-होते रह गई

- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Sharmila Mansoor Were The First Bollywood cricket Couple, Many Bollywood Actresses Married Cricketers, Dozens Of Actresses Got Married
22 मिनट पहले
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज यानी 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने जा रही हैं। दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई महीनों से डेटिंग और वेकेशन के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि ये क्रिकेटर और एक्ट्रेस की पहली जोड़ी नहीं है। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता 1968 से जुड़ा था जब अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगोर ने नवाब और टीम इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। दो अलग-अलग बड़ी फील्ड के शर्मिला-मंसूर की जोड़ी खूब पसंद की गई और कामयाब भी रही। इसके बाद रीना राय, संगीता बिजलानी, गीता बसरा, अनुष्का शर्मा जैसी कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स के साथ घर बसाया। वहीं अमृता सिंह, सुष्मिता सेन, दीपिका पादुकोण जैसी कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी रहीं, जिनके क्रिकेटर्स से लव रिलेशनशिप रहे, लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। वहीं आज भी सारा अली खान, उर्वशी रौतेला जैसी एक्ट्रेसेस के नाम भी लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के लोगों से जुड़ते रहते हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड और क्रिकेट के इस कॉम्बिनेशन पर-
ये हैं बॉलीवुड-क्रिकेट की सबसे पसंदीदा जोड़ियां

60-70 के दशक में हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगोर ने 1968 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद मंसूर ने ही दोस्ती का पहला हाथ आगे बढ़ाया था, हालांकि शर्मिला ने दोस्ती ठुकरा दी थी। जब मंसूर ने भारत को एक मैच में जीत दिलवाई तो शर्मिला ने उन्हें बधाई देने के लिए मैसेज किया और दोनों की दोस्ती हो गई। शर्मिला को शादी के लिए राजी करने के लिए शर्त के अनुसार मंसूर ने 3 गेंदों में 3 छक्के मारे थे। दोनों ने 27 दिसंबर 1968 में शादी की थी। इस शादी से कपल के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं। 22 सिंतबर 2011 को मंसूर अली खान का निधन हो चुका है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 3 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। साल 2021 में कपल के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम वामिका है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी। कपल ने 12 नवंबर 2015 में सगाई की थी। पंजाबी रीति-रिवाजों से हुई शादी के दौरान हेजल को गुरबसंत कौर नाम दिया गया था। 25 जनवरी 2022 को कपल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है।

चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने 24 अप्रैल 2017 को क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। कपल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 1 जनवरी 2020 को सगाई की थी जिसके बाद 31 मई 2020 को दोनों ने सोशल मीडिया से जानकारी दी थी कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। गुड न्यूज शेयर करते हुए ही नताशा- हार्दिक ने अपनी सीक्रेट शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। 30 जुलाई 2022 को नताशा ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अगस्त्या है।

एक्ट्रेस गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की थी। शादी के अगले साल 27 जुलाई 2016 को गीता ने बेटी हिनाया को जन्म दिया था। 10 जुलाई 2021 को कपल के घर बेटे जोवान वीर सिंह का जन्म हुआ था।

जान तेरे नाम फेम एक्ट्रेस फरहीन खान ने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी की थी। कपल के दो बच्चे राहिल और मानवंश हैं। मनोज प्रभाकर की पहली शादी से हुआ बेटा रोहन भी इन्हीं के साथ दिल्ली में रहता है।
इन सेलेब्स की टूटी शादी

70 के दशक की एक्ट्रेस रीना राय ने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की थी। शादी के बाद रीना रॉय ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी। शादी के बाद कपल की एक बेटी हुई जिसका नाम सनम है। दोनों के रिश्ते में अनबन तब बढ़ी जब मोहसिन ने लंदन में सेटल होने का फैसला किया। मोहसिन चाहते कि रीना ब्रिटिश नागरिकता ले लें और लंदन में रहें, लेकिन वो इसके खिलाफ थीं। आखिरकार दोनों ने 7 सालों बाद 1990 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद बेटी सनम की कस्टडी मोहसिन खान को मिली थी, लेकिन जब मोहसिन ने दूसरी शादी की तो कस्टडी दोबारा रीना रॉय को मिल गई।

14 नवंबर 1996 को एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से ताज महल होटल, मुंबई में शादी की थी। कुछ सालों तक ठीक चली शादी के बीच खबरें आईं कि क्रिकेटर अजहरुद्दीन का अफेयर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा से है, जिसके बाद उनके और संगीता के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया।
शादी तक नहीं पहुंच सका इन एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स का रिश्ता

80 के दशक में एक्ट्रेस नीना गुप्ता का रिश्ता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड से था। विवियन पहले से ही शादीशुदा थे, ऐसे में नीना से शादी नहीं कर सके। रिलेशनशिप में रहते हुए ही नीना गुप्ता ने विवियन की बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। विवियन से रिश्ता टूटने के बाद नीना ने सिंगल मदर बनकर नीना की परवरिश की है।

80-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह का एक समय में इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ अफेयर था। दोनों शादी भी करने वाले थे, हालांकि ऐसा नहीं हो सका। दरअसल रवि चाहते थे कि अमृता शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना लें, लेकिन अमृता को ये शर्त मंजूर नहीं थी। आखिरकार दोनों अलग हो गए।

मोहब्बतें एक्ट्रेस किम शर्मा भी युवराज सिंह के साथ अफेयर होने पर सुर्खियों में रह चुकी हैं। दोनों 2003 से 2007 तक रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रिपोर्ट्स रहीं कि युवराज की मां को किम शर्मा पसंद नहीं थीं, ऐसे में युवराज ने मां की बात मानते हुए किम से रिश्ता तोड़ लिया।

किसना एक्ट्रेस ईशा शेरवानी और क्रिकेटर जहीर खान का अफेयर भी सुर्खियों में रह चुका है। दोनों साल 2005 से 2011 तक रिलेशनशिप में थे। 2011 में तो ये भी खबरें थीं कि वर्ल्ड कप के बाद कपल शादी कर लेगा, लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

2013 में सुष्मिता सेन और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के अफेयर की खबरें थीं। कहा तो ये भी गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन सुष्मिता ने इन खबरों को निराधार करार दिया था। सुष्मिता ने बताया कि वो और वसीम सिर्फ दोस्त हैं और दोनों की मुलाकातें रियलिटी शो के सिलसिले में होती रही हैं।

धोनी का नाम साल 2007 और 2008 के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा था। उस वक्त माही टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बहुत बड़े स्टार बन चुके थे, और दीपिका बॉलीवुड की नई सेंसेशन थीं। शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों को कई जगहों पर साथ देखा जाने लगा, धोनी के बुलावे पर दीपिका उन्हें चीयर करने के लिए एक मैच देखने भी गई थीं। धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका को अपना क्रश भी बताया था। दोनों ने एक बार साथ में रैंप वॉक भी की थी। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

1999 में एक्ट्रेस नगमा की मुलाकात वर्ल्ड कप के दौरान सौरव गांगुली से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों को साथ स्पॉट किया जाने लगा। सौरव गांगुली पहले से शादीशुदा थे, इसलिए दोनों ने कभी पब्लिकली रिश्ते को कबूल नहीं किया था। जब रिश्ते की खबरें आने लगीं तो सौरव की पत्नी डोना ने उनसे तलाक की मांग की। ऐसे में सौरव ने नगमा से रिश्ता तोड़ लिया। 2003 में सावी मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में नगमा ने बताया कि क्योंकि दोनों का करियर दांव पर लगा था, ऐसे में उन्हें अलग होना पड़ा।

Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं