News
कॉमेडी किंग बना पंजाब का किंग: यूथ फेस्टिवल से बने आर्टिस्ट; सबसे कम राजनीतिक करियर वाले पंजाब के पहले CM बनेंगे भगवंत मान

15 मिनट पहले
11 साल के राजनीतिक करियर में सीएम की कुर्सी तक पहुंचने वाले भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ। स्कूली पढ़ाई गांव के स्कूल से की। 11वीं में सुनाम के शहीद ऊधम सिंह कॉलेज में दाखिला लिया था। इसी दौरान मान ने कलाकारी की दुनिया में कदम रखा। वह कॉलेज के मंचों पर हास्य कलाकार की भूमिका निभाने लगे थे।
शुरुआत में मान मंच पर टीवी एंकर की नकल करते थे। धीरे-धीरे मान कॉलेज यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने लगे। इससे उन्हें प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई। उन्होंने दो बार पंजाबी यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इसके बाद मान ने अपने साथी कलाकार जगतार जग्गी के साथ जोड़ी बनाई।
यह तस्वीर 2012 की है। इसमें मनप्रीत और मान एक साथ दिख रहे हैं।
कुलफी गरमा-गरम ने बनाया स्टार
मान की सबसे पहली कॉमेडी कैसेट ‘कुलफी गरमा-गरम’ ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पहले साल में ही छोड़ दी और कलाकारी की दुनिया में चले गए। मान ने ‘जुगनू कहंदा है’ प्रोग्राम से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। फिर 2008 में स्टार प्लस पर ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने पूरे देश में हास्य कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना ली। बता दें कि मान नेशनल अवॉर्डी फिल्म ‘मैं मां पंजाब की’ फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

पहली फोटो भगवंत मान के बचपन की है। दूसरी में मान और कर्मजीत अनमोल हैं।
मान का राजनीतिक सफर
- मान ने 2014 में आम आदमी पार्टी की तरफ से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने 2,11,721 मतों से जीत हासिल की।
- 2019 लोकसभा चुनाव में मान ने 1,11,111 मतों से जीत हासिल की थी।
- 2022 विधानसभा चुनाव में वह धूरी सीट से चुनाव लड़े और 58,206 मतों से जीत हासिल की।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं