Connect with us

News

कोई पास कोई फेल: उर्मिला मातोंडकर, रेखा से लेकर जया बच्चन तक, इन एक्ट्रेस ने आजमाया राजनीति में हाथ

Published

on

Quiz banner

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महज कुछ ही घंटों में यूपी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। राजनीति में पिछले कई सालों से बॉलीवुड एक्ट्रेस के चेहरे नजर आते रहे हैं, हालांकि इनमें से कुछ ही कामयाब हुई हैं। आइए जानते हैं वो एक्ट्रेस कौन हैं और उनका करियर कैसा रहा है-

उर्मिला मातोंडकर

रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ पकड़ा था। एक्ट्रेस ने नोर्थ मुंबई की सीट के लिए दावेदारी पेश की थी। उनके साथ भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी थी। एक्ट्रेस ने चुनाव हारने के चंद महीनों बाद ही इस्तीफा दे दिया था।

पूनम सिन्हा

फॉर्मर एक्ट्रेस पूनम सिन्हा ने साल 2019 में राजनीति में कदम रखा था। एक्ट्रेस समाजवादी पार्टी से बीजेपी लीडर और होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस चुनाव हार गई थीं।

शिल्पा शिंदे

बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे को साल 2019 में कांग्रेस की तरफ से मुंबई की सीट के लिए टिकट मिली थी। शिल्पा शिंदे को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

रेखा

सीनियर एक्ट्रेस रेखा ने साल 2012 में राज्यसभा का सांसद का पद हासिल किया था। तब से लेकर आज तक एक्ट्रेस राजनीति में एक्टिव हैं हालांकि राजनीति में रुचि ना होने के कारण ऐसे कम मौके ही होते हैं जब रेखा राज्यसभा में नजर आती हैं।

इन एक्ट्रेस को राजनीति में जाना आया रास

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी का जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस साल 2003 में राज्यसभा सांसद नियुक्त की गई थीं। पिछले 13 सालों से राजनीति में रहीं हेमा फिलहाल मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

जया बच्चन

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकीं जया बच्चन भारतीय राजनीति का एक जाना माना चेहरा हैं। साल 2004 से लगातार राज्यसभा सांसद बनी हुई एक्ट्रेस समाजवादी पार्टी की नेता हैं। उल्लेखनीय कार्यों के चलते भारत सरकार द्वारा जया बच्चन को पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

जया प्रदा

एक जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं जया प्रदा साल 1994 से राजनीति का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 1994 में तेलुगू देसम पार्टी जॉइन की थी। साल 2004 में एक्ट्रेस समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं, लेकिन उन्हें 2010 में पार्टी से निकाल दिया गया था। साल 2019 में जया ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: