News
कोई पास कोई फेल: जनवरी में रिलीज होगी शाहरुख की कमबैक फिल्म पठान, श्रीदेवी ने 91 करोड़ की फिल्म से की थी वापसी, माधुरी हुई थी फ्लॉप

- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Shahrukh’s Comeback Film Pathan Will Be Released In January, Sridevi Made A Comeback With A Film Of 91 Crores, Madhuri Was A Flop
17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड के बादशाह साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। आखिरी बार शाहरुख साल 2018 की फिल्म जीरो में नजर आए थे, जिसके 5 साल बाद एक्टर को बड़े पर्दे पर देखा जाने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे।सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये एक बड़े बजट की फिल्म है जिससे दर्शकों को खूब उम्मीद है। शाहरुख का कमबैक कैसा होगा ये तो फिलहाल तय नहीं हैं। इसी बीच एक नजर डालते हैं कुछ सेलेब्स के कमबैक और उनकी परफॉर्मेंस पर-
श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने कई सालों बाद साल 2012 की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से एक्टिंग कमबैक किया था। श्रीदेवी के साथ ये गौरी शिंदे का भी डायरेक्टोरियल डेब्यू था। ये फिल्म एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी, जिसमें हाउस वाइफ शशि की कहानी दिखाई गई थी। 10 करोड़ के छोटे बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 91.42 करोड़ का कलेक्शन किया था।
माधुरी दीक्षित

ब्लॉकबस्ट हिट फिल्म देवदास (2002) के पूरे 5 साल बाद माधुरी दीक्षित ने फिल्म आजा नचले से एक्टिंग कमबैक किया था। ये एक डांस म्यूजिकल फिल्म थी, जिसमें माधुरी के साथ अक्षय खन्ना, कोंकणा सेन शर्मा, कुणाल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को 25 करोड़ में तैयार किया गया था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर महज 14 करोड़ रुपए ही जुटा सकी थी।
करिश्मा कपूर

शक्ति फिल्म के 10 साल बाद करिश्मा कपूर ने डेंजरस इश्क से एक्टिंग कमबैक किया था। 26 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 86 करोड़ रुपए कमाए थे, हालांकि ये फिल्म एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई थी।
ऐश्वर्या राय

गुजारिश फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय ने जज्बा फिल्म से कमबैक किया था। इस ने 42 करोड़ रुपए कलेक्ट किया था, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज फिल्म का दर्जा मिला था। सालों बाद ऐश्वर्या को बड़े पर्दे पर आने पर खूब सराहना मिली थी।
काजोल

कभी खुशी कभी गम फिल्म के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद काजोल ने साल 2006 में फना फिल्म से कमबैक किया था। आमिर खान के साथ नजर आईं काजोल ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था। इस फिल्म ने 105 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया था।
आमिर खान

दिल चाहता है के बाद आमिर खान ने साल 2006 की फिल्म मंगल पांडे से एक्टिंग कमबैक किया था। इस फिल्म ने 52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, हालांकि ये उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अब आमिर 2018 की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद लाल सिंह चड्ढा से कमबैक करेंगे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं