News
जन्मदिन पर कंगना रनौत ने शहीद भगत सिंह को किया याद | Kangana Ranaut sings a song dedicating to the martyrs on her birthday, see video

News
oi-Neeti Sudha
Updated: Monday, March 23, 2020, 17:47 [IST]
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कोरोना की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। लिहाजा, कंगना हिमाचल में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कंगना ने अपने फैंस को धन्यवाद किया है। साथ ही शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें, आज कंगना के जन्मदिन के साथ साथ शहीद दिवस भी है। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंग, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उसी दिन से ये तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज का दिन इन तीन क्रांतिकारियों को शहीद दिवस के रूप में समर्पित किया जाता है।
लिहाजा, कंगना ने भी शहीदों को नमन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो कैफ़ी आज़मी के लिखे गीत गा रही हैं। कंगना ने कहा- फ़िल्म इंडस्ट्री से, रिश्तेदारों से, फैमिली से जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मिल रही हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं। आज एक और महत्वपूर्ण दिन है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज के दिन शहीद हुए थे। उनके लिए मैं कैफ़ी आज़मी जी की लिखी हुई पंक्तियां गाना चाहूंगी।
इसके बाद उन्होंने कैफी आज़मी का लिखा हुआ मशहूर गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाया। इसके बाद फिर कंगन कहती हैं, ‘दोस्तों क्या समा रहा होगा, जब हमारे शहीद रंग दे बसंती गाते-गाते देश के लिए फांसी से लटक गए होंगे।’
बता दें, कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों में जयललिलता की बायोपिक थलाइवी, धमाकेदार एक्शन फिल्म धाकड़ और देशभक्ति से भरपूर फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं।
Dear friends Kangana thanking you all for wishing her on her Birthday also she sang few lines for our Martyrs, Jai Hind 🙏 pic.twitter.com/g1Ur65QLCE
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) March 23, 2020
जनता कर्फ्यू के बीच शाहरुख खान, सलमान खान के बंगले के बाहर ऐसा था नजारा, PIC
रहें फिल्म इंडस्ट्री की हर खबर से अपडेट और पाएं मूवी रिव्यूज
Allow Notifications
You have already subscribed
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं