News
टाईगर श्रॉफ ने बताया सलमान के ब्रेसलेट के फैन्स भी उनसे ज़्यादा | tiger shroff says salman khan’s bracelet might have more fans than his

–>
सलमान वाले फैन्स
सलमान खान आज इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। और उनकी फैन फॉलोइंग वाकई ज़बरदस्त है। 90 से लेकर 2020 तक हर दशक की जनता, सलमान के अलग अलग रूप की फैन है। अगर आप भी सलमान के फैन हैं तो आपके कलेक्शन में इनमें से कुछ चीज़ें ज़रूर होनी चाहिए।
–>

बजरंगी भाईजान पेंडेंट
सलमान खान के ये बजरंगी पेंडेंट फिल्म के प्रमोशन के दौरान सबने पहना था। लेकिन अब ये सलमान के फैन्स के लिए काफी खास है और उनके कलेक्शन में भी मिल जाएगा।
–>

मैंडोलिन
कुछ याद आया…जी हां। मैंडलीन तो भई सलमान का था, है और रहेगा। शाहरूख चाहें तो काऊबेल से काम चला लें लेकिन निसा रेगा रेसा करते हुए सलमान जितने हैंडसम लगे हैं उतना कोई नहीं लग सकता।
–>

ब्रेसलेट
भाई और उनका ब्रेसलेट। हालांकि ये ब्रेसलेट इतना फेमस हो गया कि हर सलमान खान फैन के पास है। मार्केट में ये हर दाम में आपको मिल जाएगा। तो अगर आप इसे सलमान के फैन का ठप्पा लगाने के लिए पहनते हैं तो ठीक है पर अगर भाई की कॉपी कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि सिर्फ ब्रेसलेट पहनने से कोई सलमान खान नहीं बन जाता।
–>

उल्टा चश्मा
इस दबंग चश्मे को सलमान ने इतनी स्टाइसल से उल्टा पहना है जितना रजनीकांत ने किसी ज़माने में इसे घुमाया है। खैर उल्टा चश्मा पहनने से भी हर कोई दबंग नहीं हो जाता।
–>

तौलिया
सलमान का तौलिया डांस स्टेप और ये तौलिया दोनों ही म्यूज़ियम में रख देने चाहिए। भई रोज़ रोज़ थोड़े ही ऐसे स्टेप ईजाद होते हैं। रणबीर कपूर तौलिया गिरा कर भी वो ना कर पाए जो सलमान ने तौलिये के साथ कर दिया।
–>

बींग ह्यूमन टी – शर्ट
अगर आप खुद को सलमान फैन कहते हैं और आपके पास बींग ह्यूमन की ओरिजिनल टीशर्ट नहीं है तो आप खाक सलमान फैन हैं। ये भी एक ऐसी चीज़ हैं जिसे सलमान के म्यूज़ियम में जगह मिलेगी।
–>

घड़ी
सलमान को घड़ियों का बहुत शौक है। और उनकी घड़ियों के कलेक्शन पर कभी गौर करिएगा तो दांतों तले उंगलिया दबा लेंगे। उन्हें घड़ियां इतनी पसंद है कि उनकी घड़ियों का अलग से म्यूज़ियम खोला जा सकता है।
–>

गुलेल
कोई सलमान खान से जाकर सीखे कि गुलेल मार कर भी लड़की को फ्लैट किया जा सकता है। Ahhhhhha!
–>

पेंटिंग
सलमान पेंटर है ये भी अगर आपको नहीं पता था तो अपनी जीके बढ़ाइये! अब उनकी बनाई पेंटिंग आप खरीद पाएंगे या नहीं, ये हम नहीं बता सकते हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं