News
ट्रोलर्स के निशाने पर आए अक्षय कुमार: भारत के मैप पर चलते दिखे तो यूजर्स बोले- इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए

7 मिनट पहले
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल अक्षय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो भारत के नक्शे पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में अक्षय के साथ दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी ग्लोब पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं।
अक्षय इस वीडियो में इंटरनेशनल एयरलाइंस का ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एंटरटेनर्स नॉर्थ अमेरिका में 100% एंटरटेनमेंट लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, अपनी सीट बेल्ट बांध लें हम मार्च में आ रहे है।’
वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए अक्षय को खरी खोटी सुना रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई हमारे भारत की थोड़ी रिस्पेक्ट कर लो।’

पहले भी विवादों में फंस चुके हैं अक्षय
अक्षय पहले भी कई बार ऐसे विवादों में फंस चुके हैं। कुछ महीने पहले अक्षय के रोड सेफ्टी को लेकर बने एक वीडियो ऐड की जमकर आलोचना हुई थी। इस ऐड में पुलिस ऑफिसर बने अक्षय कुमार एक पिता को उसकी बेटी की विदाई के वक्त 6 एयरबैग वाली कार के फायदे गिना रहे होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय को दहेज का सपोर्ट करने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो ‘सेल्फी’ में नजर आने वाले हैं, जो 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और नुसरत भरूचा भी हैं। इसको राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में इमरान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वो महेश मांजरेकर की फिल्म ‘वेदत मराठे’ में भी नजर आएंगे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं