News
तानाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Ajay Devgn tanhaji the unsung warrior Box Office collection beat big January release films


300 करोड़ का आंकड़ा पार
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की तानाजी का जादू एक महीने पूरे होने के बाद भी सिनेमाघर में छाया हुआ है। अभी भी ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने का बाद भी सिनेमाघर में टिक कर आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सोमवार को 88 लाख का कलेक्शन करते हुए तानाजी ने अभी तक 267.77 करोड़ की कमाई कर ली है।

तानाजी से सबसे आगे
वहीं हाल ही में पिछले वीकेंड एक साथ मलंग, शिकारा और हैक्ड रिलीज हुई। ये तीनों भी मिलकर तानाजी की कमाई को टक्कर नहीं दे पाए हैं। मलंग ने पहले वीकेंड में 25.36 करोड़ का बिजनेस किया। शिकारा ने 4.95 करोड़ और वहीं हिना खान की हैक्ड ने पहले दिन केवल 1 करोड़ की कमाई की। दूसरी तरफ तानाजी ने पहले वीकेंड में 61.75 करोड़ की कमाई कर ली थी।

एक साथ तीन फिल्मों को फेल
तानाजी के साथ दीपिका पादुकोण की छपाक रिलीज हुई थी। ट्रेड जानकारी को मुताबिक छपाक का लाइफ टाइम कलेक्शन केवल 34 करोड़ का रहा है। फिर इसके बाद अगले वीक रिलीज हुई स्ट्रीट डांसर 3 डी और पंगा। वरुण धवन और कंगना रनौत एक दूसरे से टक्कर करते रहे। फिर बाजी हाथ लगी अजय देवगन के।

पंगा, स्ट्रीट डांसर 3डी और जवानी जानेमन भी पीछे
वरुण धवन की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने अभी तक केवल 73.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। कंगना रनौत की पंगा ने 10 दिनों में केवल 25 करोड़ के करीब का बिजनेस किया है। इसके बाद रिलीज हुई सैफ अली खान की जवानी जानेमन। जवानी जानेमन ने भी 10 दिन में अभी तक केवल 24.50 करोड़ की कमाई की है।

मलंग को भी मिला झटका
दिशा पटानी की मलंग ने बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार केवल 4 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने पहले चार दिन में कुलमिलाकर 29 करोड़ का बिजनेस किया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

यहां रहा तानाजी का कलेक्शन
फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर प्रकाश डाला जाए तो तीसरे दिन पर तानाजी ने 50 करोड़, 6 वें दिन पर 100 करोड़, आठवें दिन पर 125 करोड़, दसवें दिन 150 करोड़ रुपए, 11 वें दिन 175 करोड़, 15 वें दिन 200 करोड़,18 वें दिन 225 करोड़, 24 वें दिन 250 करोड़ की कमाई की है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं