News
दीपिका पादुकोण ने किया FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन: दीपिका ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं, पति रणवीर सिंह भी साथ आए नजर

एक घंटा पहले
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीती रात FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। अब इसकी फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं।
स्पैनिश फुटबॉलर के साथ दीपिका ने ली एंट्री
दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर केर कासिलास के साथ एंट्री ली और ट्रॉफी से पर्दा उठाया। ये ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी हुई है। इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोग ही छू और पकड़ सकते हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं।
रणवीर ने किया मैच को जमकर एन्जॉय
इसके साथ ही दीपिका के फैन ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति रणवीर सिंह के साथ मैच को एन्जॉय करती हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में जहां रणवीर अपने दोस्त से मैच को लेकर डिस्कशन करते दिख रहे हैं। वहीं दीपिका शांत खड़ी हो कर मैच देखती हुई नजर आ रही हैं।

कई सेलेब्स इस मैच को देखने पहुंचे थे
FIFA वर्ल्ड कप अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हुआ था। दुनियाभर की निगाहें इस मैच पर थीं। 38 साल बाद अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही, करिशमा कपूर, रवीना टंडन और कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स इस ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे थे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं