News
निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा के 10 साल बड़े होने की बात | Nick Jonas opens up about Priyanka Chopra being 10 years elder to him

–>
पहला मेसेज
प्रियंका और निक पहली बार एक साथ मेट गाला 2017 के अवार्ड्स में दिखाई दिए थे और तब से ही दोनों के डेट करने की खबरें आ रही थीं लेकिन असल में प्रियंका 2016 से निक को डेट कर रही थीं। प्रियंका ने बताया कि निक ने अपने किसी दोस्त को मेसेज किया था कि प्रियंका क्वांटिको में ज़बरदस्त है। वो दोस्त मेरे साथ क्वांटिको में काम करता था।
–>

पहली मुलाकात
इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मेसेज किया – मेरे कुछ दोस्त कह रहे हैं कि हम दोनों को मिलना चाहिए। वो सितंबर 8, 2016 का दिन था। प्रियंका ने बताया कि मैंने वापस निक को मेसेज किया कि ये मेसेज मेरी पूरी टीम पढ़ सकती है। तुम मुझे मेसेज क्यों नहीं करते हो। इसके बाद दोनों के बीच मेसेज का सिलसिला चल पड़ा।
–>

पहली बार दिल धड़का
प्रियंका ने बताया कि पहली बार मुझे निक के लिए कुछ महसूस हुआ वो तब था जब हम एक डेट पर थे और उसने अचानक से मुझसे कहा कि मुझे बहुत पसंद है जिस तरह तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारे अंदर ये कुछ करने की चाह बहुत पसंद है। प्रियंका ने बताया, एक लड़की होने के नाते मुझसे मेरे किसी बॉयफ्रेंड ने ऐसा कभी नहीं कहा कि उसे मेरी ये महत्तवाकांक्षा पसंद है। ये मैं हमेशा लड़कों को कहती थी।
–>

पहली रात एक साथ
अपनी पहली डेट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को अपने घर इनवाइट कर लिया। घर पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पहले से ही मौजूद थीं। घर पहुंचकर प्रियंका और निक ने काफी देर तक बातें कीं। और फिर निक प्रियंका की पीठ थपथपा कर जाने लगे।
–>

सम्मानजनक डेट
इस पर निक ने कहा – हमारे बीच कोई किस नहीं हुई। कुछ भी नहीं हुआ। जिस पर प्रियंका ने वापस कहा कि हां बस मेरी पीठ थपथपाई गई। निक ने तुरंत कहा – ये आज भी इस बात से खफा है।
–>

पहली किस
निक जोनस ने सफाई देते हुए कहा – मैंने बस किस इसलिए नहीं किया क्योंकि तुम्हारी मां वहां थी। मेरे ख्याल से ये एक सम्मानजनक पहली मुलाकात थी। प्रियंका ने निक को ताना मारते हुए कहा – बहुत सम्मान वाली।
–>

फाईनल प्रपोज़ल
हमेशा से खबरें थीं कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज़ किया। इस बात पर मुहर लगाते हुए निक ने कहा कि हां मैंने जन्मदिन खत्म होने पर प्रपोज़ किया।
–>

कैसे किया प्रपोज़
मैं 12 बजने का इंतज़ार कर रहा था क्योंकि मैंं नहीं चाहता था कि मेरा प्रपोज़ल और प्रियंका का बर्थडे अगले साल से एक ही दिन पड़े। वरना दो चीज़ें एक ही दिन सेलिब्रेट करनी पड़ेंगी। निक ने बताया, मैं अपने एक घुटने पर बैठा और प्रियंका से पूछा कि क्या तुम मुझे इस दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाओगी?
–>

45 सेकंड में कर दी हां
निक ने बताया कि प्रियंका को केवल 45 सेकंड लगे थे हां बोलने में। लेकिन ये 45 सेकंड वो बिल्कुल शांत थी। फिर मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हें ये अंगूठी पहनाने जा रहा हूं अगर तुम्हें कोई दिक्कत नहीं है तो। निक ने बताया कि मैं तीसरी डेट में ही तय कर चुका था कि मैं इसी से शादी करूंगा। मैंने अपनी मां को भी फोन करके बता दिया था।
–>

पहले भी किया था प्रपोज़
निक जब पहली बार प्रियंका से ऑस्कर पार्टी में मिले थे तो वो अपनी ड्रिंक के साथ अपने घुटनों पर बैठ गए और प्रियंका से पूछा कि तुम वाकई ऐसी हो? तुम अब तक थी कहां? और ये मैंने काफी लोगों के सामने और काफी तेज़ बोला था।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं