News
नोरा फतेही ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना 31 बर्थडे: शिप पर दोस्तों संग किया बेली डांस, फ्लोरल आउटफिट में लगीं बेहग गॉर्जियस

5 मिनट पहले
नोरा फतेही ने कल (6 फरवरी) अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे को उन्होंने दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। अब नोरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा कलरफुल फ्लॉवर प्रिंट स्कर्ट और टॉप पहने हुए शिप पर बेली डांस कर रही हैं। वहीं उनकी गर्ल गैंग उन्हें चीयर कर रही है।
लोगों ने की नोरा के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ
नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अंटेशन पाना चाहती थी, लेकिन अंटेशन ने मुझे पा लिया।’ अब नोरा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं कुछ उनके डांस परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।
नोरा के बर्थडे की इनसाइड फोटोज
नोरा ने इसके बाद फैंस के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बर्थडे की इनसाइड फोटोज भी शेयर की हैं। इसमें वो अपने दोस्तों के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

नोरा इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनके केक पर एक रॉयल कुर्सी पर एक लड़की का डिजाइन बना हुआ है। केक के बगल में फूलों के गुलदस्ते भी रखे हुए हैं।

वहीं इस फोटो में वो ब्लैक आउटफिट में विश मांगती हुई नजर आ रही हैं।

नोरा के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके दोस्त भी मौजूद रहे।

इस फोटो में वो अपनी दोस्त के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘थैंक गॉड’ में नजर आई थीं नोरा
नोरा इंडस्ट्री में अपनी डांसिंग स्किल्स और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल दिसंबर में, नोरा ने दोहा, कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा को आखिरी बार मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के एक एपिसोड में देखा गया था। इसके अलावा वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ में भी दिखाई दी थीं।
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अहम गवाह हैं नोरा
नोरा 2021 से 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हुई हैं। इस केस में नोरा सरकारी गवाह बन चुकी हैं। इस केस में नोरा के अलावा कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है, जैसे जैकलीन, चाहत खन्ना, आदि।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं