News
पठान की रिलीज से पहले फैंस से मिले शाहरुख खान: मन्नत के बाहर आकर दिया सरप्राइज, लोगों से की फिल्म देखने की अपील

- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- पठान की रिलीज से पहले फैंस से मिले शाहरुख खान, Surprised By Coming Out Of Mannat, Also Appealed To Watch The Film
2 मिनट पहले
बॉलीवुड के किंग खान की पठान की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इसी बीच शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मन्नत के बाहर जमा हुए फैंस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में किंग खान ने बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट किया और उनसे पठान देखने की अपील भी की है। वहीं बीच सड़क पर एक लाल रंग की कार फंसी हुई है। शाहरुख ने इस कार का जिक्र अपने कैप्शन में भी किया है।
फैंस को दिया सरप्राइज
किंग खान ने घर मन्नत के बाहर निकलकर फैंस के लिए अपना आइकॉनिक पोज भी दिया। वीडियो शेयर करते हुए किंग खान ने कैप्शन में लिखा, ‘रविवार की इतनी प्यारी शाम के लिए आप सभी का शुक्रिया..सॉरी, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि लाल गाड़ी वालों ने कुर्सी की पेटी बांध ली थी। पठान देखने के लिए अपनी टिकट बुक कीजिए और अब मैं आपसे वहीं मिलता हूं।’
वीडियो में सैकड़ों फैंस शाहरुख खान की एक झलक के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माशाअल्लाह दो दो चांद एक साथ दिख रहे हैं’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पठान के रिकॉर्ड तोड़ने का समय आ गया है’।
‘पठान’ पर विवाद से भी कम नहीं हुआ फिल्म का क्रेज
ट्वीट के साथ शाहरुख ने ‘पठान’ के टिकट बुक करने के लिए लिंक भी शेयर किया है। देखते ही देखते शाहरुख खान का यह ट्वीट और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस की खुशी और एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। लेकिन फैंस भले ही शाहरुख की ‘पठान’ के लिए बेसब्र हैं, पर इस फिल्म पर चल रहा विवाद अभी भी थमा नहीं है। हाल ही जब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से ‘पठान’ पर चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शाहरुख खान को पहचानने से इनकार ही कर दिया। लेकिन बाद में कहा कि रात के 2 बजे शाहरुख ने उन्हें फोन किया था। वहीं दूसरी ओर ‘पठान’ को लेकर देश में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है। पटना में श्रीराम सेना संगठन ने ‘पठान’ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, सुपरस्टार शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद पठान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में किंग खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। ‘पठान’ की बात करें तो ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है शाहरुख खान एकदम नए एक्शन-अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टिकट एडवांस बुकिंग की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, रिलीज के पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग टिकट की बुकिंग कर ली है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं