News
पूजा हेगड़े का करियर ग्राफ: रणबीर के साथ एड में आईं पूजा पर पड़ी थी आशुतोष गोवारिकर की पत्नी की नजर, बॉलीवुड डेब्यू के लिए ठुकराई थी मणिरत्नम की फिल्म

- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Ashutosh Gowariker’s Wife Caught Sight Of Pooja Who Came In An Ad With Ranbir, Mani Ratnam’s Film Was Rejected For Bollywood Debut
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूजा हेगड़े जल्द ही प्रभास के साथ पैन इंडिया की फिल्म राधे श्याम में नजर आने वाली हैं। 11 मार्च को रिलीज होने वाली ये फेंटेसी पीरियड ड्रामा रोमांटिक फिल्म काफी ट्रेंड में हैं। पूजा ने भले ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फ्लॉप फिल्म मोहनजोदाड़ो से की हो, मगर साउथ में उनकी गिनती सबसे हिट और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में होती है। आइए जानते हैं कैसे महाराष्ट्र की एक आम लड़की ने बनाई इंडस्ट्री में पहचान और कैसी रही हैं उनकी उपलब्धियां-
पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्टूबर 1990 में मुंबई में हुआ था। उनका परिवार कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखता है। पूजा हेगड़े ने मुंबई के एमएमके कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसी दौरान उन्होंने ग्लैरमस इंडस्ट्री में रूचि बढ़ने पर फैशन शोज में हिस्सा लेना शुरू किया था।

पूजा ने महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया 2009 में हिस्सा लिया था। शुरुआती राउंड में ही उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था, हालांकि उन्हें मिस टैलेंटेड का टैग मिला था। कॉम्पिटीशन से एलिमिनेट होने के कुछ महीनों बाद ही पूजा ने दोबारा मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 में हिस्सा लिया और तीसरा स्थान हासिल किया।

पूजा की पेजेंट की तस्वीरों से इम्प्रेस होकर इंडियन फिल्ममेकर शानमुघा राजा उर्फ मिसकिन ने उन्हें अपनी फिल्म मुगामूडी में लेने का फैसला किया था। उस समय पूजा को तमिल भाषा की समझ नहीं थी, लेकिन उन्होंने इंग्लिश में डायलॉग याद करते हुए इस भाषा को सीख लिया। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जिसमें जीवा उनके साथ लीड रोल में थे।

अब पूजा हेगड़े हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कन्नड़ और तमिल भाषा में भी मजबूत पकड़ रखती हैं।

कैसे मिली बॉलीवुड फिल्म-
तमिल फिल्मों में काम करते हुए ही पूजा हेगडे को रणबीर कपूर के साथ हीरो माइस्ट्रो के एड में काम करने का मौका मिला था। इस एड से इम्प्रेस होकर पॉपुलर फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की पत्नि सुनीता ने पूजा को ऑडीशन देने के लिए बुलाया था। उस समय आशुतोष अपनी फिल्म मोहनजोदाड़ो के लिए नई लड़की की तलाश में थे। पूजा ने ऑडीशन दिया और सेलेक्ट हो गईं।

इस फिल्म से पहले पूजा को मणिरत्नम की फिल्म मिली थी, लेकिन बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए उन्होंने वो फिल्म ठुकरा दी थी।

साल 2016 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म एख बड़ी फ्लॉप रही थी। इसके बाद पूजा ने फिर साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। 3 साल बाद उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में काम करने का मौका मिला।

पूजा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साल 2019 की अला वैकुंठपुरमलो थी। इस फिल्म में पूजा अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने 262 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जल्द ही इस फिल्म को हिंदी में भी बनाया जाएगा जिसमें कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल निभाएंगे।

58 करोड़ की मालकिन हैं पूजा
पूजा साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस 7 मिलियन डॉलर यानी 51 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। साला एक्ट्रेस 10 करोड़ रुपए तक की कमाई करती हैं। उनकी कमाई की मुख्य जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट है।

पूजा हर एंडोर्समेंट के लिए 35-40 लाख रुपए फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बांद्रा में 3 बीएचके फ्लेट खरीदा है। यहां से मुंबई के स्काईलाइन का खूबसूरत नजारा देखने मिलता है।

पूजा की फिल्म राधे-श्याम 11 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये 350 करोड़ में बनी बड़ी फिल्म है जिसमें 60 करोड़ रुपए में एडवांस वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पूजा, बीस्ट (तमिल), आचार्या (तेलुगू), सर्कस (हिंदी), त्रिविक्रम श्रीनिवास की अनटाइटल (तमिल), कभी ईद कभी दीवाली (हिंदी) फिल्मों में नजर आएंगी।

Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं