News
फिटनेस फ्रीक टीवी एक्ट्रेसेस: रुपाली गांगुली से लेकर श्वेता तिवारी तक, यह टीवी एक्ट्रेसेस हैं 35-40 की उम्र में भी फिट एंड यंग

28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह टीवी एक्ट्रेस भी फिटनेस के मामले में पीछे नहीं हैं। वक्त के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखती हैं। लुक की बात करें या फिर ऑडियंस को प्रभावित करने की इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र का प्रभाव खुद पर नहीं पड़ने दिया। आइए बताते हैं, 40 की उम्र में 20 साल जितनी यंग लगने वाली इन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में :-
रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली इन दिनों ‘अनुपमा’ नाम के शो की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस शो की कहानी एक मिडल क्लास हाउस वाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें रुपाली इस शो में 3 बच्चों की मां का रोल निभा रही हैं, लेकिन असलियत में 40 साल की उम्र में भी रुपाली काफी फिट हैं।
उर्वशी ढोलकिया

इन दिनों उर्वशी किसी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अक्सर ही वो अपनी हॉट पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज को देख कर लगता ही नहीं है कि उर्वशी के दो बेटे हैं।
श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता को देखकर कोई कह नहीं सकता है कि वो दो बच्चों की मां हैं। रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी वो काफी फिट नजर आईं थीं।
दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये हैं मोहब्बतें’ शो से सबका दिल जीतने वाली दिव्यांका असल जिंदगी में बोल्ड और ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस 37 साल की उम्र में भी काफी यंग और फिट दिखती हैं।
मौनी रॉय

‘देवों के देव महादेव’ में सती की भूमिका निभाकर सबके दिल में बसने वाली मौनी इंडियन टीवी की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सूरज नांबियर से शादी की है। मौनी 36 साल की हैं और अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखती हैं।
गौहर खान

गौहर खान अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं। जिनमें वो काफी यंग और फिट नजर आती हैं। बता दें एक्ट्रेस की उम्र 38 साल है, लेकिन उन्हें देखकर लगता है कि वो 20 साल की हों।
अंकिता लोखंडे

हाल ही में अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है। शादी के हर फंक्शन में अंकिता काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई थीं। एक्ट्रेस 37 साल की हैं और फिटनेस फ्रीक हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने घर में वर्क आउट करते हुए कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
माही विज

माही विज खूबसूरत इंडियन टीवी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाली माही ‘नच बलिए 5’ की विनर रह चुकी हैं।
संजीदा शेख

‘एक हसीना थी’ फेम एक्ट्रेस संजीदा शेख कुवैत से बिलॉन्ग करती है। फिटनेस की इस लिस्ट में संजीदा का नाम भी शामिल है। संजीदा की उम्र 37 साल है और साथ ही वो एक बेटी की मां हैं।
दृष्टि धामी

दृष्टि धामी को खूबसूरती के लिए 2013 में ईस्टर्न आई वर्ल्ड सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब भी मिल चुका है। दृष्टि 37 साल की हैं और खुद को काफी मेंटेन करके रखती हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं