News
फिल्मों की नई रिलीज डेट: शाहरुख खान की ‘पठान’ से लेकर प्रभास की ‘आदिपुरुष’ तक, अगले साल रिलीज होने वाली हैं ये बड़ी फिल्में

23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साल 2022 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ बड़े बजट की फिल्में ऐसी भी हैं जो इस साल की बजाए अगले साल रिलीज की जाएंगी। कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार आते ही बड़े फिल्ममेकर्स ने अगले साल रिलीज होने वाली फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-
आदिपुरुष

साल 2023 में रिलीज होने वाली फिल्म एक माइथोलॉजिकल फिल्म होने वाली है जिसे रामायण पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में प्रभास, राघव और सैफ अली खान लंकेश रावण की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कृति सेनन, जानकी के रोल में हैं। फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को साल 2022 के आखिर में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन अब ये अगले साल रिलीज होगी।
पठान

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है। फिल्म को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर 25 जनवरी 2023 में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की एक छोटी सी झलक शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा है, मैं जानता हूं कि देरी हो गई है, लेकिन आप इस तारीख को याद रखिए। पठान का टाइम शुरू होता है। आपसे सिनेमाघर में मिलूंगा। 25 जनवरी 2023 में। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म शाहरुख का कमबैक होने वाली है। आखिरी बार एक्टर 2018 की फिल्म जीरो में नजर आए थे।
अनटाइटल

लव रंजन की अपकमिंग अनटाइटल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को पहले 26 जनवरी 2023 में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन अब इसकी नई रिलीड डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है।
फाइटर

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर को भी अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। इस एक्शन फिल्म को 26 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश शाहरुख की फिल्म पठान से होने वाला है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म से डायरेक्टोरियल कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं