Connect with us

News

बड़ा पैकेट छोटा धमाक: 350 करोड़ में बनी राधे श्याम को नहीं मिला दर्शकों और क्रिटिक का पॉजिटिव रिस्पॉन्स, इन सबसे मंहगी फिल्मों को भी हुआ था बड़ा नुकसान

Published

on

Quiz banner

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Radhe Shyam Made In 350 Crores Did Not Get Positive Response From The Audience And Critics, The Most Expensive Of Them Also Suffered A Big Loss

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिक्शनल- फेंटेसी फिल्म राधे-श्याम 11 मार्च को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को 350 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया गया था, जिसमें 60 करोड़ रुपए में एडवांस वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। फिल्म से हर किसी को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन इसे कई क्रिटिक्स ने निराशाजनक बताया है। राधे-श्याम के अलावा भी कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें बड़ी उम्मीदों से बड़े बजट में तैयार किया गया था, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-

83

2021 के आखिर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म को 280 करोड़ रुपए में तैयार किया गया था। दो सालों तक पोस्टपोन होने के बाद फिल्म को 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने 12.62 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो की काफी निराशाजनक था। दुनियाभर में फि्लम महज 193 करोड़ कमा पाई थी। कोविड की तीसरी लहर के दौरान रिलीज हुई इस फिल्म की स्थिति से डरकर शाहिद कपूर की जर्सी, पैन इंडिया फिल्म आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी को पोस्टपोन कर दिया गया था, जो इसके आस-पास ही रिलीज की जाने वाली थीं।

साहो​​​​​​​

प्रभास की पैन इंडिया फिल्म साहो को 350 करोड़ के बिग बजट में तैयार किया गया था। ये बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म ने भारत में महज 302 करोड़ रुपए की कमाई की थी, हालांकि दुनियाभर में इस फिल्म की रिलीज से लागत की रिकवरी हो सकी थी। फिल्म ने दुनियाभर में 433 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जीरो

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बावजूद एक फ्लॉप फिल्म थी। कारण ये था कि इसे 200 करोड़ के बजट में तैयार किया था, लेकिन इसने महज 191 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। ये शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म थी।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

साल 2018 में रिलीज हुई आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 300 करोड़ के बड़े बजट में तैयार हुई थी। भारत में इस फिल्म ने महज 151 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसने 335 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। ओपनिंग में फिल्म ने बाहुबली (41 करोड़), हैप्पी न्यू ईयर (44 करोड़) को पीछे करते हुए 52 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में कलेक्शन की रफ्तार धीमी हो गई थी।

रा.वन

शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बनी एक्शन हीरो फिल्म रा.वन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। फि्लम को 200 करोड़ में तैयार किया गया था लेकिन इसने लागत से महज 7 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था। ये उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: