News
बधाई हो 2 में राजकुमार राव ने किया आयुष्मान खुराना को रिप्लेस | Rajkummar Rao replaces Ayushmann Khurrana in Badhaai Ho 2

–>
दर्शकों से दूर
राजकुमार राव काफी समय से दर्शकों से दूर हैं। जहां साल 2018 में उन्होंने पांच फिल्मों के साथ सबका ध्यान खींचा था वहीं 2020 में अब तक उनकी आने वाली फिल्मों की खोज खबर फिलहाल किसी के पास नहीं है।
–>

किया है राज
राजकुमार राव ने शानदार फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल पर राज किया है। चाहे वो न्यूटन हो या बरेली की बर्फी का प्रीतम विद्रोही। या फिर स्त्री का सीधा सादा सा विक्की।
–>

नहीं जमा पिछला साल
पिछला साल राजकुमार राव के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिरीं। इतना ही नहीं इन फिल्मों को दर्शकों से भी निराशा हाथ लगी। ये फिल्में थीं – एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जजमेंटल है क्या और मेड इन चाईना।
–>

स्त्री के बाद धूमिल
राजकुमार राव की आखिरी यादगार फिल्म थी साल 2018 में आई स्त्री। अमर कौशिक की इस फिल्म के लिए उन्हें ढेरों सराहना मिली और बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन भी।
–>

कॉमर्शियल सिनेमा की भूख
राजकुमार राव के शानदार करियर में स्पीड ब्रेकर बनकर आई कॉमर्शियल फिल्मों के लिए उनकी भूख। इस भूख के चलते राजकुमार राव ढीली स्क्रिप्ट के लिए भी हां करने लगे जिनमें बहन होगी तेरी और फन्ने खां जैसी फिल्में शामिल थीं।
–>

अवार्ड्स की भरमार
राजकुमार राव के पास अवार्ड्स और उनके नॉमिनेशन की भरमार रही है। जहां स्त्री के लिए वो हर जगह बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए गए। वहीं दूसरी तरफ शाहिद के लिए उन्होंने नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था।
–>

नई फौज से टक्कर
राजकुमार राव को अब टक्कर देने के लिए एक पूरी फौज खड़ी हो चुकी है। जहां उनकी तरह का सशक्त सिनेमा, आयुष्मान खुराना अच्छे बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ पेश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ, विकी कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक उन्हें कॉमर्शियल सिनेमा में टक्कर देने के लिए तैयार खड़े हैं।
–>

रिजेक्ट किए प्रोजेक्ट्स
राजकुमार राव ने कई प्रोजेक्ट्स ठुकराए जिनमें प्रमुख था आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और धर्मा प्रोडक्शन्स की दोस्ताना 2। ये दोनों ही फैसले उनके करियर पर भारी पड़ेंगे।
–>

बेसब्री से इंतज़ार
दर्शकों को अब एक बार फिर से राजकुमार राव का बेसब्री से इंतज़ार है। उनकी सादगी के साथ वो सशक्त अभिनय हर कोई स्क्रीन पर मिस कर रहा है।
–>

आने वाले प्रोजेक्ट्स
राजकुमार राव, अनुराग बसु की लूडो में दिखाई देंगे, इसके अलावा हार्दिक मेहता की रूही अफ़ज़ा में जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। हंसल मेहता की छलांग की रिलीज़ की तैयारी हो रही है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं