Connect with us

News

बर्थडे सेलिब्रेशन: पत्रलेखा ने शादी के बाद पति राजकुमार राव के साथ सेलिब्रेट किया अपना पहला जन्मदिन, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

Published

on

Quiz banner

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। पत्रलेखा के बर्थडे पर उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स समेत कई सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। पति राजकुमार राव ने भी पत्रलेखा के साथ की एक फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। साथ ही पत्रलेखा का बर्थडे राजकुमार ने स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया है। जिसकी कुछ फोटोज पत्रलेखा ने खुद शेयर की हैं।

हैप्पी बर्थ डे पत्रलेखा आई लव यू
पत्रलेखा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर लिखा, “प्यारी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।” वहीं राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ की फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थ डे पत्रलेखा आई लव यू।” उनके इस शॉर्ट विश से फैंस हैरान हैं। हुमा करैशी ने भी राजकुमार के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी टांग खीची है। उन्होंने लिखा कि मेरा कैप्शन इससे बेहतर था। भूमि पेडनकर ने भी पत्रलेखा को विश करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्यारी लड़की पत्रलेखा।” फराह खान समेत अन्य कई सेलेब्स ने भी पत्रलेखा को बर्थडे विश किया है।

पिछले साल नवंबर में की थी राजकुमार-पत्रलेखा ने शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की ‘बधाई दो’ कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हर्षवर्धन कुलकर्णी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राजकुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। राजकुमार जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ ‘Mr. and Mrs. Mahi’ में नजर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: