News
बर्थडे स्पेशल: यो यो हनी सिंह मना रहे 39वां बर्थडे, बायपोलर डिसऑर्डर के कारण हुए एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूर

42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हनी सिंह 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के शहर होशियारपुर में हुआ था। रैप म्यूजिक की शुरुआत भारत में हनी सिंह ने ही की थी। सिंगर ने कई हिट पार्टी सॉन्ग्स गाए हैं। कम समय में ही हनी सिंह ने काफी फेम कमा लिया था। अपने करियर की ऊंचाइयों पर होने के बाद एक समय ऐसा आया जब वह एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक दम गायब हो गए। आइए उनके जन्मदिन पर बताते हैं, हनी सिंह के करियर की डाउन फॉल की कहानी-
हिरदेश सिंह है रियल नाम

हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। ट्रिनिटी स्कूल यूनाइटेड किंगडम से म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में रैपिंग शुरू करने के लिए वह वापस इंडिया आ गए थे।
‘यो यो हनी सिंह’ रैप का हिस्सा

इतने कम समय में हनी यूथ के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे, लाखों लोग उनकी रैप के दीवाने बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर ‘लक 28 कुड़ी दा’ गाना गाया था, जोकि ‘BBC एशियन डाउनलोड चार्ट’ 2011 की लिस्ट में नंबर.1 पर था। इसके बाद उन्होंने अपने करियर के कई हिट गाने दिए। उनके हर गाने में ‘यो यो हनी सिंह’ रैप का हिस्सा जरूर होता था।
इंग्लिश में गाना पसंद नहीं

फेमस रैपर और सिंगर होने के बावजूद भी हनी सिंह को इंग्लिश में गाना पसंद नहीं है, वह हमेशा ही पंजाबी या हिंदी में गाना पंसद करते हैं। उन्होंने शाहरुख खान और सेफ अली खान जैसे एक्टर्स के सॉन्ग्स में अपनी आवाज दी है।
ड्रग और ऐल्कोहॉल के आदि सिंगर हनी सिंह

हालांकि, वह इस फेम के फेज को ज्यादा वक्त तक इंजॉय नहीं कर पाए और एंटरटेनमेंट की दुनिया से अचानक से गायब हो गए। बता दें कि कुछ साल पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि हनी सिंह अपनी ड्रग और ऐल्कोहॉल की लत के कारण रिहैब में एडमिट हुए थे। जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने गलत बताया था।
बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके

हनी सिंह ने कहा था- “सच ये है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं। डॉक्टर्स को हनी सिंह की बीमारी डाइग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। यो यो के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टर्स की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं