News
बेशरम रंग को लेकर अब मुस्लिमों में रोष: RTI एक्टिविस्ट दानिश खान ने कहा- दीपिका ने भगवा नहीं चिश्ती कपड़े पहने हैं

8 मिनट पहले
पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर अब तक हिंदू संगठन से जुड़े लोग ही आपत्ति जता रहे थे, लेकिन अब कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भी इसका विरोध कर रहे हैं। RTI एक्टिविस्ट दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। दानिश ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि जिसे लोग भगवा रंग कह रहे हैं दरअसल वो चिश्ती रंग है और मुस्लिम समाज के लिए इसके काफी मायने हैं। दानिश ने फिल्म से गाने को हटाने की मांग की है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत
बेशरम रंग को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। अभी तक इस गाने को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी अब इस लड़ाई में मुस्लिम धर्म के लोगों की भी एंट्री हो गई है।
RTI एक्टिविस्ट दानिश खान ने गाने के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, ‘जिसे लोग भगवा कह रहे हैं दरअसल वो चिश्ती रंग है और मुस्लिमों के लिए इस चिश्ती रंग के काफी मायने हैं। यह गाना हिंदू-मुस्लिम दोनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है इसलिए हम मांग करते हैं कि इस गाने को फिल्म से हटा लिया जाए।’
RTI एक्टिविस्ट दानिश खान,गाने को लेकर मानवाधिकार आयोग पहुंचे
क्यों शुरू हुआ विवाद
जब से बेशरम रंग रिलीज हुआ है तब से इस गाने को लेकर देश के कई हिस्सो में विरोध हो रहा है। विरोध करने वाले लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है।
विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दीपिका के कपड़ों को लेकर मचा है घमासान
कई राज्यों में हो रहा है विरोध
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान को लेकर कई राज्यों में विरोध शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदर्शन हो रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित पांच लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में शिवसैनिकों ने फिल्म से बेशरम रंग गाना हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। यूपी के मथुरा में हिंदू महासभा फिल्म का विरोध कर रही है। उसका कहना है कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा, रामकदम और साध्वी प्राची जैसे बीजेपी के बड़े नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कई राज्यों में फिल्म के खिलाफ जारी है विरोध
कन्ट्रोवर्सी के बीच अब तक 10 करोड़ व्यूज मिले
पठान के मेकर्स यशराज फिल्म्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बेशरम रंग को 10 करोड़ से अधिक देखा गया है और अभी तो इसकी शुरुआत है। यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर अपने नजदीकी थिएटर्स में 25 जनवरी को पठान को देखकर आनंद लीजिए।’
बता दें कि शाहरुख-दीपिका फीचर्ड इस गाने को शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा विशाल-शेखर ने गाने को कंपोज किया है। 12 दिसंबर को गाना रिलीज हुआ है।

विवाद के बीच गाने को मिले 10 करोड़ व्यूज
दीपिका ने FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रिवील किया
गाने को लेकर जारी विवाद से दूर दीपिका पादुकोण ने बीती रात FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी को रिवील किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। इसकी काफी फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं।

दीपिका ने बीती रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी को किया रिवील
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं