News
भंसाली की फिल्मों को इनकार: सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक, संजयलीला भंसाली की हिट फिल्में ठुकरा चुके हैं ये सितारे

20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पॉपुलर फिल्ममेकर संजयलीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट ने माफिया क्वीन गंगबाई का रोल प्ले किया है, जबकि ये रोल पहले दीपिक पादुकोण को ऑफर हुआ था। दीपिका ने किसी कारण इस फिल्म को ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस से पहले भी कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने संजयलीला भंसाली के साथ काम करने से इनकार किया है या उनकी फिल्म छोड़ दी है। आइए जानते हैं वो सितारे कौन से हैं-
सलमान खान

संजयलीला साल 2019 में सलमान खान को लेकर इंशाल्लाह फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म की लगभग सभी तैयारी पूरी हो गई थी, लेकिन आखिरी समय में सलमान ने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स थीं कि सलमान के रिजेक्शन से भंसाली नाराज हो गए हैं। दोनों ने आखिरी बार हम दिल दे चुके सनम फिल्म में साथ काम किया था।
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भंसाली की एक दो नहीं बल्कि तीन फिल्में ठुकरा चुकी हैं। इनमें गुस्ताखियां, इंशाल्लाह और गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी बाद में आलिया भट्ट के पास गई थी, जबकि इससे पहले की दो फिल्में रुक चुकी हैं।
रणबीर कपूर

संजयलीला भंसाली की फिल्म सावरियां से डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर भी उनकी फिल्म छोड़ चुके हैं। रणबीर को अपकमिंग फिल्म बैजू बावरा के लिए कास्ट किया जाने वाला था, लेकिन रणबीर ने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था। बाद में ये फिल्म रणवीर सिंह के पास गई थी।
दीपिका पादुकोण

पद्मावत, गोलियों की रासलीला-रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी हिट फिल्मों में संजय के साथ काम कर चुकीं दीपिका ने बैजू बावरा फिल्म रिजेक्ट की थी। एक्ट्रेस ने फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिंह के बराबर फीस की डिमांड की थी, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं थे।
रानी मुखर्जी

संजयलीला भंसाली और उनकी बहन बेला, रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर के साथ फिल्म हड़िप्पा बनाना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इसके कुछ समय बाद ही रानी यशराज प्रोडक्शन की फिल्म दिल बोले हड़िप्पा में शाहिद के साथ नजर आई थीं। इससे संजय काफी नाराज हुए थे।
अजय देवगन

गंगूबाई में करीम लाला का रोल कर रहे अजय देवगन को संजय की अपकमिंग फिल्म बैजू बावरा में तानसेन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने ये करने से इनकार कर दिया।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं