News
महाशिवरात्रि स्पेशल: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अजय देवगन से लेकर सारा अली खान तक, यह सेलेब्स हैं शिव के भक्त

6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आज (1 मार्च) पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी इस दिन भगवान शिव की आराधना करते हैं। कुणाल खेमू, अजय देवगन, मौनी रॉय और सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी शिव में गहरी आस्था है। आइए जानते हैं, ऐसे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में :-
कुणाल खेमू
एक्टर कुणाल खेमू भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। कुणाल ने अपनी पीठ पर एक वर्टिकल ‘ओम नमः शिवाय’ का टैटू भी बनवा रखा है। आज एक्टर ने घर पर फैमिली के साथ महाशिवरात्रि सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। कुणाल आखिरी बार 2020 में आई फिल्म ‘लूटकेस’ में नजर आए थे।
अजय देवगन

अजय देवगन की भोले बाबा में बेहद श्रद्धा है। उन्होंने भगवान शिव का टैटू बनवाया हुआ है, जिस पर ‘ओम नमः शिवाय’ भी लिखा हुआ है। एक्टर ने शिव जी पर फिल्म ‘शिवाय’ बनाई है। इस फिल्म में वो लीड रोल में थे। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर अक्सर भगवान शिव की फोटोज शेयर करते रहते हैं।
संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हर साल महाशिवरात्रि मनाते हैं। एक्टर की बाजू पर भगवान शिव का टैटू बना हुआ है। संजय दत्त ने ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’, ‘रास्कल्स’, और ‘खलनायक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
मौनी रॉय
एक्ट्रेस मौनी रॉय बचपन से ही भगवान शिव की भक्त हैं। वो हर रोज उनकी मूर्ति पर एक गिलास दूध चढ़ाती हैं। एक्ट्रेस की शिव में गहरी आस्था है। बता दें मौनी ने ‘देवों के देव महादेव’ शो में पार्वती का रोल निभाया था। महाशिवरात्रि के मौके पर मौनी ने शिव की पूजा करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं।
ऋतिक रोशन

भगवान शिव में ऋतिक रोशन को गहरा विश्वास है। शिवरात्रि के इस अवसर पर ऋतिक साझा करते हैं, “शिवरात्रि बचपन से ही मेरे लिए एक बहुत ही खास अवसर रहा है। हमारे परिवार में, हम भगवान शिव के पक्के भक्त हैं, यहां तक कि मेरे नानाजी ने पनवेल में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण किया था। हमारे परिवार की यह परंपरा रही है कि हम जल्दी उठें, पनवेल के आप्टा गांव के मंदिर में जाकर पूजा करें और भक्तों के लिए लंगर का आयोजन करें।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अपनी किसी भी फिल्म की शुरुआत से पहले भगवान के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं।
टाइगर श्रॉफ

एक्टर टाइगर श्रॉफ भी भगवान शिव के भक्त हैं। वो हर साल शिवरात्रि पर व्रत रखते हैं। बता दें फिल्म ‘हीरोपंती’ की रिलीज के पहले टाइगर श्रॉफ ‘काशी विश्वनाथ’ भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
कंगना रनोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट महाकाल के दर्शन के लिए अक्सर उज्जैन जाती रहती हैं। वो हर साल शिवरात्रि के पर्व को सेलिब्रेट करती हैं। कंगना फिलहाल एकता कपूर के शो ‘लॉक-अप’ को होस्ट कर रही हैं।
सारा अली खान

सारा अली खान को भगवान शिव में गहरा विश्वास है। वो शिव दर्शन के लिए अक्सर उज्जैन और केदारनाथ जाती रहती हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वह किसी धर्म या जाति को नहीं मानती हैं। सारा ने शिव की आस्था पर आधारित फिल्म ‘केदारनाथ’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं