News
महिला दिवस 2022: कटरीना कैफ, कंगना रनोट से लेकर आलिया भट्ट तक, मल्टीपल फिल्मों के साथ 2022 में छाई रहेंगी ये बड़ी अभिनेत्रियां

26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाल ही में बॉलीवुड फिल्म गंगबाई काठियावाड़ी काफी पसंद की जा रही है, जिसकी कमान अकेले आलिया भट्ट ने संभाली थी। इससे पहले भी विद्या बालन, कंगना रनोट, श्रीदेवी जैसी कई एक्ट्रेस फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में काफी पसंद की गई थीं। इस साल भी बड़े पर्दे पर कई एक्ट्रेस अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं वो एक्ट्रेस कौन सी हैं-
कटरीना कैफ

एक्ट्रेस कटरीना कैफ इस साल एक नहीं बल्कि दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। इनमें एक अनटाइटल फिल्म और फोन बूथ शामिल हैं। फोन बूथ में एक्ट्रेस सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ लीड रोल में नजर आएंगीं। वहीं दूसरी तरफ कटरीना साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ भी श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही फिल्म का हिस्सा होने वाली हैं। ये एक थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इनके अलावा कटरीना अगले साल सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में जबरदस्त एक्शन करते दिखने वाली हैं। इस फिल्म को 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
कंगना रनोट

थलाइवी के बाद कंगना रनोट जल्द ही धाकड़ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कमान अकेले कंगना संभालने वाली हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक और फीमेल सेंट्रिक फिल्म तेजस है जिसमें में एयरफोर्स की पायलट का रोल निभा रही हैं। तेजस को इस साल दशहरा तक रिलीज किए जाने की तैयारी है।
जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस के पास एक-दो नहीं बल्कि पूरी चार फिल्में हैं। एक्ट्रेस की पहली रिलीज बच्चन पांडे होने वाली है जिसमें वो अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं, जिनका मर्डर हो जाता है। इसके बाद वो अटैक में दिखेंगी, जिसे 1 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा एक्ट्रे रणवीर सिंह के साथ सर्कस और अक्षय कुमार के साथ रामसेतु में दिखेंगी।
पूजा हेगड़े

जल्द ही राधे श्याम फिल्म में नजर आने वालीं पूजा हेगड़े भी 2022 में तीन बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। राधे श्याम को 11 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली और रणवीर सिंह के साथ सर्कस में नजर आएंगी।
भूमि पेडनेकर

हाल ही में बधाई दो फिल्म में राजुकमार राव के साथ नजर आईं भूमि पेडनेकर इस साल रिलीज होने वाली फिल्म रक्षाबंधन और गोविंदा मेरा नाम में दिखेंगी।
कृति सेनन

कृति सेनन इस साल बच्चन पांडे, भेड़िया और अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। बच्चन पांडे का ट्रेलर जारी किय जा चुका है जिसे इस साल नवम्बर में रिलीज किया जाएगी। इस फिल्म में कृति के साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। इसके अलावा कृति साउथ की सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी। इन दो फिल्मों के अलावा कृति के पास हॉरर थ्रिलर फिल्म भेड़िया और गणपत भी हैं। ये दोनों फिल्में साल के आखिर तक रिलीज होने वाली हैं।
आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अब आलिया भट्ट पैन इंडिया की फिल्म आरआरआर में दिखेंगी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 7 जनवरी को रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब इसे 25 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा आलिया आयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर सिंह के साथ लीड रोल में हैं। फिक्शनल फिल्म को 9 सितम्बर को रिलीज किया जा रहा है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं