Connect with us

News

यूक्रेन के एक्टर ने देश पर कुर्बान की जान: रूस-यूक्रेन वॉर में 33 साल के एक्टर पाशा ली की मौत, युद्ध के चलते एक्टिंग छोड़ टेरिटोरियल डिफेंस यूनिट की थी ज्वाइन

Published

on

Quiz banner

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अबतक यूक्रेन के हजारों सैनिकों और आम नागरिकों की जान जा चुकी है। इस बीच यूक्रेनी एक्टर पाशा ली भी अपने देश की रक्षा करते हुए जान गंवा दी है। पाशा फ्रंटलाइन में रहकर सेना के निर्देशों का पालन कर रहे थे। इसी दौरान 6 मार्च को इरपिन में हुई बमबारी में उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी ओडेसा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने पोस्ट शेयर कर दी है।

ओडेसा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने शेयर की पोस्ट
रूसी गोलीबारी ने फेमस यूक्रेनी एक्टर पाशा की जान ले ली है। 6 मार्च को यूक्रेन के इरपिन शहर में रूस की सेना की तरफ से हुई गोलीबारी में पाशा की जान गई है। उनकी उम्र 33 वर्ष थी। युद्ध शुरू होते ही पाशा ने अपने एक्टिंग करियर छोड़ दिया था। इसके बाद वह यूक्रेन की टेरिटोरियल डिफेंस यूनिट में शामिल हो गए थे।

पाशा का करियर
पाशा ली यूक्रेन के फेमस एक्टर, डबिंग आर्टिस्ट, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर थे। उन्होंने अपना करियर टीवी कमर्शियल से शुरू किया था। उन्होंने 2006 में ‘स्टोलन्या’ नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था। उनकी फेमस फिल्मों में ‘शैडो ऑफ अनफॉरगॉटन एंसेस्टर’, ‘द फाइट रूल्स’ और ‘मीटिंग्स ऑफ क्लासमेट्स’ शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: