News
रणबीर-आलिया वेडिंग: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की नई डेट आई सामने, अब अक्टूबर 2022 में साल फेरे लेगा कपल

22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आलिया भट्ट इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा वे अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब दोनों की शादी की नई डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि कपल अब अक्टूबर 2022 में ही शादी करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि रणबीर-आलिया दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, कपल की तरफ से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
आलिया और रणबीर की शादी पिछले साल ही हो जाती, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी पोस्टपोन हो गई थी। इसके बाद खबर आई थी कि दोनों इस साल अप्रैल महीने में शादी कर लेंगे। लेकिन, अब कंफर्म हो गया है कि उनकी शादी अप्रैल में तो नहीं होगी। क्योंकि, अगला महीना शुरू होने में सिर्फ 20 दिन बाकी रह गए हैं और दोनों की फैमिली ने किसी भी तरह की तैयारियां शुरू नहीं की है।
दोनों की फैमिली ने कंफर्म कर दी है शादी की डेट
अब कपूर और भट्ट फैमिली ने फैसला किया है कि रणबीर-आलिया की शादी इस साल अक्टूबर महीने में ही होगी। सूत्र के मुताबिक, “वास्तव में कोई नहीं जानता कि आलिया और रणबीर की शादी की बात आने पर तारीखें आगे-पीछे क्यों हो रही हैं। जहां तक पाली हिल में कृष्णा राज (उनका घर) के रिनोवेशन की बात है, तो उनका यह घर तैयार नहीं है। कपल के इस नए घर को पूरी तरह तैयार होने में कम से कम 18 महीने और लग सकते हैं। इसके बाद ही कपल इस घर में शिफ्ट हो सकता है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे आलिया-रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया के पास एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘डार्लिंग्स’ है। वहीं रणबीर की बात करें तो वो लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं