News
रणवीर ने दीपिका के साथ जमकर एन्जॉय किया FIFA मैच: ट्रॉफी के साथ शेयर की दीपिका की वीडियो, बोले- वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी

12 घंटे पहले
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रविवार (19 दिसंबर) को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल 2022 के दौरान स्टेडिमय में स्पॉट किया गया। अब इस मैच के कुछ फोटोज और वीडियोज रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इस वीडियो में वो दीपिका के साथ इस मैच को जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
रणवीर की एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी
रणवीर ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें उनकी एक्साइटमेंट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। दरअसल रणवीर फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें अक्सर फुटबॉल खेलते हुए स्पॉट किया जाता है। यही कारण था कि वो इस मैच को देखने पहुंचे।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी- रणवीर
इसके साथ ही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन भी किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। इस पल को देखने के बाद रणवीर सिंह काफी खुश हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी भी वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी।’ वहीं रणवीर ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अब तक का सबसे अच्छा वर्ल्ड कप फाइनल हुआ है और मैं वहां मौजूद था।’


रणवीर सिंह ने मैच के बाद कई खिलाड़ियों के साथ भी फोटोज शेयर कीं…

नोरा फतेही ने किया क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म
FIFA बले ही कतर में हो रहा हो, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स में भी इसका क्रेज खूब देखने को मिला। इस मौके पर एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही ने क्लोजिंग सेरेमनी में दमदार परफॉर्मेंस दी। नोरा फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली इकलौती भारतीय स्टार थीं। इसके साथ ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स इस ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें…
दीपिका पादुकोण ने किया FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन:दीपिका ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय बनीं, पति रणवीर सिंह भी साथ आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीती रात FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इनॉगरेशन किया। दीपिका ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। अब इसकी फोटोज और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इवेंट में दीपिका व्हाइट कलर की शर्ट और गोल्डन ओवर कोट में नजर आईं।
स्पैनिश फुटबॉलर के साथ दीपिका ने ली एंट्री
दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर केर कासिलास के साथ एंट्री ली और ट्रॉफी से पर्दा उठाया। ये ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी हुई है। इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोग ही छू और पकड़ सकते हैं, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं