Connect with us

News

रूस-यूक्रेन युद्ध पर सेलेब्स: प्रिंयका चोपड़ा बोलीं-इस वॉर जोन में मासूम जिंदगियां रह रही हैं; गौहर ने कहा, कई देशों की बर्बादी पर दुनिया चुप रही

Published

on

Quiz banner

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस-यूक्रेन विवाद गुरुवार को जंग में तब्दील हो गया। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के एक रेल्वे स्टेशन का वीडियो शेयर कर लिखा, यह बहुत डरावने द्रश्य हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां के लोगों की मदद करने के लिए भी कहा है।

यूक्रेन के द्रश्य डराने वाले हैं: प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, यूक्रेन से जो द्रश्य सामने आ रहे हैं वह बहुत डरावने हैं। मासूम लोग अपने परिजन और खुद के जीवन को लेकर बहुत भय में जी रहे हैं। एक बात समझ में नहीं आ रही है कि मॉर्डन वर्ल्ड में स्थिति जंग तक कैसे पहुंच सकती है। इसका परिणाम पूरी दुनिया में गूंजेगा। इस वॉर जोन में मासूम जिंदगियां रह रही हैं। ये बिल्कुल मेरे और आपके जैसे ही हैं।

दुनिया कई देशों की बर्बादी के वक्त चुप रही: गौहर खान
एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हम सभी जानते हैं कि कौन खतरनाक नेता हैं जिसे हम नजरअंदाज करते हैं या चुप रहते हैं। अंत में वह यह दिखाने का निर्णय लेते हैं कि वह कौन हैं और उनका इरादा क्या है। पुतिन ने भी दिखा ही दिया। यह बहुत बुरा है मैं यूक्रेन के लिए प्रार्थना करती हूं। दुनिया लीबिया, सीरिया, फिलिस्तीन और अफगानिस्तान जैसे कई देशों के तबाह होने पर चुप रही। नफरत और एक-दूसरे को बाटने वालों के खिलाफ लड़ो।

रूस-यूक्रेन हालात
यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी हैं। राजधानी कीव सुबह 7 बड़े धमाकों से दहल गई। लोग रातभर से घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है।

इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटे यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें। वहीं, पश्चिमी यूक्रेन के लीव शहर में हवाई हमले का सायरन सुनाई दिया है। इसके बाद यहां की मेयर ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: