Connect with us

News

रूस-यूक्रेन वॉर: पॉप सिंगर लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया सपोर्ट, बोलीं-उम्मीद है सब जल्दी ठीक हो जाए

Published

on

Quiz banner

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस और यूक्रेन की जंग पिछले 5 दिनों से जारी है। रूस के इस कदम पर दुनियाभर के लोग आलोचना कर रहे हैं। इसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स हैं। अब इस लिस्ट में पॉप सिंगर लेडी गागा का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं यूक्रेन के लिए बहुत दुखी हूं।

मैं उम्मीद करती हूं सब जल्दी ठीक हो जाए
लेडी गागा SAG अवॉर्ड 2022 के रेड कारपेट पर शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के युद्ध पीड़ित नागरिकों का सपोर्ट करते हुए कहा, इस समय दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है और मैं यूक्रेन के लिए बहुत दुखी हूं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। दुनिया हमेशा हमें खुश न होने के लिए कई कारण देती रहती है। मैं आज रात यूक्रेन के लिए प्रार्थना कर रही हूं और मैं अपनी सभी खुशियां आपको भेज रही हूं और दिल से प्रार्थना करती हूं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाए।’

जंग का अपडेट
रूस-यूक्रेन जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में अर्टलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे आम नागरिकों पर खतरा गहरा गया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: