[ad_1]
–>
सबसे सफल डायरेक्टर
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ज़मीन को छोड़कर रोहित ने आज तक बॉक्स ऑफिस पर कमी नहीं देखी है। उनकी हर फिल्म, हर कोशिश को दर्शकों ने बेहद प्यार और अपनापन दिया।
–>

अपनी टार्गेट ऑडियंस
रोहित शेट्टी अपनी टार्गेट ऑडियंस को बेहद अच्छी तरह से पहचानते हैं। और यही कारण है कि उनकी फिल्मों से उनके दर्शक पूरी तरह से संतुष्ट रहते हैं और रोहित दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म के बॉक्स ऑफिस से संतुष्ट रहते हैं।
–>

दर्शक देवता है
रोहित शेट्टी ने हमेशा माना है कि दर्शक उनके देवता है और जो उनका दर्शक चाहता है वो वही बनाएंगे। वो केवल अपना टैलेंट दिखाने या कंपिटीशन के चक्कर में ऐसा कुछ नहीं बनाएंगे जो उनका दर्शक उनसे उम्मीद नहीं रखता।
–>

शानदार कॉमेडी किंग
रोहित शेट्टी का सबसे मज़बूत पक्ष है कॉमेडी और Oneliners जिनकी बदौलत उनकी फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती है। सिनेमा हॉल में बैठकर केवल ठहाके लगाना किसको नहीं पसंद आएगा।
–>

रीमेक में भी सुपरहिट
रोहित शेट्टी उन चंद डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने रीमेक के साथ भी ब्लॉकबस्टर का चौका छक्का मारा था। उनकी फिल्म बोल बच्चन, अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल का रीमेक थी।
–>

मसाला बोले तो ब्लॉकबस्टर
कुल मिलाकर रोहित शेट्टी मसाला फिल्मों के राजा हैं। ये एक ऐसा ज़ोन है जिसमें वो ना कभी फेल हुए हैं और ना ही कभी होंगे। चाहे वो चेन्नई एक्सप्रेस हो या फिर सिंबा।
–>

आने वाले धमाके
रोहित शेट्टी आने वाले समय में फराह खान के साथ सत्ते पे सत्ता रीमेक प्लान कर रहे हैं जिसे उनकी प्रोडक्शन कंपनी अष्टविनायक फिल्म्स प्रोड्यूस भी करने वाली हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है।
–>

बदला सुपरहीरो का नज़रिया
रोहित शेट्टी ने दर्शकों के बीच सुपरहीरो का नज़रिया ही बदल दिया था। उन्होंने पुलिस वालों को ही सुपरहीरो की तरह दर्शकों के सामने रखा और दर्शकों ने उनकी फिल्मों को उतना ही प्यार और इज़्जत दी।
–>

पुलिस और वर्दी से प्यार
रोहित शेट्टी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें पुलिस और वर्दी से काफी प्यार है और उनका ये प्यार उनकी फिल्मों में साफ दिख जाता है। चाहे वो सिंघम हो, सिंबा हो या फिर आने वाली सूर्यवंशी।
–>

शानदार प्लान
दर्शकों को इंतज़ार है तो रोहित शेट्टी के शानदार प्लान का। खबर है कि मार्वेल यूनिवर्स की एवेंजर्स की तरह, रोहित शेट्टी भी अपनी इस Cop Universe के तीनों किरदारों को साथ एक ही फिल्म में ला रहे हैं।
[ad_2]
Source link