News
लव आजकल फ्लॉप लेकिन सुपरहिट हो गए कार्तिक आर्यन | Kartik aaryan turns lover boy of the nation despite love aajkal flop

–>
कम उम्र में बुलंदी
कार्तिक आर्यन ने कम उम्र में बॉलीवुड में बुलंदी पाई है। ऐसा बहुत ही कम लोगों के साथ हो पाता है। खासतौर से वो लोग जो बॉलीवुड से बाहर के हों, उनके लिए यहां पांव जमाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने जो किया है वो काबिले तारीफ है।
–>

यूं हुई शुरूआत
कार्तिक ने शुरूआत की 2011 में प्यार का पंचनामा नाम की फिल्म से। इस समय कार्तिक आर्यन की उम्र थी केवल 21 साल। लेकिन फिल्म में कार्तिक का जादू और उनका लंबा चौड़ा डायलॉग काम कर गया और वो रातों रात फेमस हो गए।
–>

छोटा पैकेट बड़ा धमाका
प्यार का पंचनामा से कार्तिक आर्यन का monologue काफी फेमस हो गया और वो युवा वर्ग को भा गए। इसके बाद उनके लिए आगे का रास्ता काफी आसान था। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी किया था।
–>

चखी विफलता
प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक आर्यन फिल्मों में औंधे मुंह गिरे। पहले आकाश वाणी और फिर सुभाष घई की कांची। दोनों ही फिल्में कब आईं और कब गईं किसी को पता नहीं चला।
–>

मैदान में टिके रहे
लेकिन इसके बाद भी कार्तिक आर्यन हारे नहीं। 2016 में प्यार का पंचनामा 2 के साथ कार्तिक ने वापसी की। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड और नॉमिनेशन भी मिले।
–>

पहली बड़ी सफलता
कार्तिक आर्यन की किस्मत पलटी 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी के साथ। इस फिल्म ने रातों रात कार्तिक आर्यन को एक सफल बॉक्स ऑफिस स्टार बना दिया। वहीं फिल्म के लिए कार्तिक ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए।
–>

नहीं रूकी गाड़ी
बस तब से कार्तिक की गाड़ी जो चली तो रूकी ही नहीं। इसके बाद लुका छुपी और पति पत्नी वो के साथ कार्तिक झंडे गाड़ रहे हैं। ये लगातार उनकी तीसरी हिट फिल्म है।
–>

सबकी पहली पसंद
9 साल के करियर में 8 फिल्में करने के बाद कार्तिक आर्यन सबके फेवरिट बन चुके हैं। एक तरफ वो धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए दोस्ताना 2 शूट कर रहे हैं तो इसके अलावा वो अक्षय कुमार तक को भूल भुलैया सीक्वल में रिप्लेस कर चुके हैं।
–>

लड़कियों के फेवरिट
कार्तिक के पास फीमेल फैन्स की भरमार है। यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट हमेशा फैन्स के दिल और प्यारी बातों से पटे पड़े रहते हैं।
–>

फोर्ब्स में एंट्री
कार्तिक को वर्तमान में बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जा रहा है। पिछले साल उन्होंने फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 सूची में मुकाम हासिल किया है। अपनी विभिन्न बड़ी परियोजनाओं और कई ब्रांड विज्ञापनों के साथ कार्तिक आर्यन ने इस शानदार सूची में 67 वां स्थान प्राप्त किया है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं