News
विमेंस डे स्पेशल: प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपने दम पर पहचान

एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
इंटरनेशनल विमेंस डे हर साल आज यानी 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। इसका मकसद जेंडर इक्वलिटी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। बॉलीवुड में भी महिला सशक्तिकरण के कई उदाहरण मौजूद हैं। ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में-
प्रियंका चोपड़ा

आर्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका फिल्मों में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने 2002 में ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था साथ ही वो दो बार लगातार ‘पीपल्स चॉइस अवॉर्ड’ भी जीत चुकी हैं।
एश्वर्या राय बच्चन

एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। एश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक्ट्रेस ने 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण नेशनल स्तर की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए मुंबई आई थीं, जिसके बाद उन्होंने कई एड्स में काम किया और काफी पॉपूलर हो गईं। दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’ से 2007 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
कंगना रनोट

हिमाचल के छोटे से कस्बे से आने वाली कंगना रनोट की बॉलीवुड स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अनुराग बासु की फिल्म ‘गैंगेस्टर’ से की थी। हर एक्ट के साथ कंगना ने खुद को इंडस्ट्री में साबित किया और अपनी जगह बनाई।
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के लिए एक आउटसाइडर थीं, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म ने किया था। अब वो एक सफल प्रोड्यूसर और पति विराट कोहली के साथ भारत के सबसे पावरफुल कपल में से एक हैं।
यामी गौतम

2012 में आई फिल्म ‘विक्की डॉनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यामी गौतम ने टीवी शोज से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में यामी ने कई एड्स में काम किया था, जिनमें से फेयर एंड लवली से एक्ट्रेस पॉपूलर हो गईं। बता दें कि पिछले साल यामी ने आदित्य धर से एक पर्सनल सेरेमनी में शादी की थी।
कटरीना कैफ

एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 14 साल की उम्र से मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की थी। साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में कीं और आज वह सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। पिछले साल दिसंबर में कटरीना ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी।
विद्या बालन

विद्या बालन आज इस मुकाम पर सिर्फ अपने काम की वजह से हैं। एक्ट्रेस ने पहली बार कैमरा फेस 1995 में पॉपूलर टीवी शो ‘हम पांच’ से किया था। फिल्मों में आने से पहले विद्या ने 90 एड्स में काम किया था।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं