News
शादी के बंधन में बंधे राहुल-अथिया: अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की फोटोज, एक दूसरे का हाथ थामें नजर आया कपल

31 मिनट पहले
फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, ‘तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।’
उन्होंने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
अथिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यही पोस्ट किया था।
एक नजर केएल राहुल- अथिया की शादी की फोटोज पर-

ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस पर हुई।

शादी में नो फोन पॉलिसी थी, जिससे कि इस सेरेमनी की तस्वीरें लीक न हो सकें।

एक दूसरे के हाथ में हाथ थामें लिए सात फेरे

शादी से पहले दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।

जब राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर के तौर पर अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो दोनों का रिश्ता कन्फर्म हो गया।

पति-पत्नी बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए राहुल-अथिया।

देर शाम करीब 8 बजे दोनों मीडिया के सामने फोटो क्लिक कराने पहुंचे।

अथिया और केएल के सात फेरे होने के बाद सुनील शेट्टी ने वेन्यू के बाहर खड़े मीडिया कर्मियों को मिठाई बांटी।

सुनील पारंपरिक दक्षिण भारत परिधान में नजर आए जबकि उनके बेटे अहान शेट्टी सफेद शेरवानी में दिखाई दिए।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं