News
शाहरूख करीना काजोल स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म डीटेल्स | Shahrukh khan kajol kareena kapoor rajkumar Hirani film read details here

–>
फैन्स के फेवरिट
शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी फैन्स की फेवरिट है। बाज़ीगर से लेकर दिलवाले तक और कुछ कुछ होता है से लेकर कभी खुशी कभी ग़म तक, ये जोड़ी जब भी साथ बड़े परदे पर आती है तो फैन्स की धड़कनें बढ़ा देती है।
–>

हिरानी की पुरानी पसंद
शाहरूख खान और काजोल, राजकुमार हिरानी की आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी पसंद हैं। इससे पहले, मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए भी राजकुमार हिरानी ने शाहरूख खान और काजोल को अप्रोच किया था। दोनों मान भी गए थे लेकिन शाहरूख को लगा कि फैन्स उन्हें टपोरी डॉक्टर के रूप में पसंद नहीं करेंगे और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। और शाहरूख के फिल्म छोड़ते ही काजोल ने भी फिल्म छोड़ दी।
–>

दिलचस्प तिकड़ी
जहां इस फिल्म के लिए काजोल और करीना कपूर, दोनों को ही अप्रोच किया गया है। वहीं दिलचस्प ये है कि शाहरूख खान, काजोल और करीना कपूर की तिकड़ी एक साथ कभी खुशी कभी ग़म में काफी कमाल दिखा चुकी है।
–>

करीना और शाहरूख का फ्लॉप इतिहास
करीना कपूर और शाहरूख खान जब भी परदे पर एक कपल के तौर पर आए, दर्शकों ने उन्हें ज़्यादा पसंद नहीं किया। चाहे वो असोका हो या फिर रा.वन। दोनों ही फिल्मों में एक कपल के तौर पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को नहीं जमी थी।
–>

पहले भी किया है रिजेक्ट
गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर ने शाहरूख खान के साथ राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट रिजेक्ट कर दी थी और अक्षय कुमार के अपोज़िट गुड न्यूज़ साईन की थी। ये अलग बात है कि बाद में शाहरूख खान ने खुद भी वो फिल्म छोड़ दी।
–>

नंबर 1 पसंद
राजकुमार हिरानी की भी फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरूख खान और काजोल ही हैं। खबर है कि शाहरूख खान ने काजोल को फिल्म का प्लॉट भी बता दिया है और काजोल को ये काफी पसंद भी आ चुका है।
–>

साथ में किया है काम
राजकुमार हिरानी ने इससे पहले करीना कपूर के साथ 3 इडियट्स में काम किया है और वो काजोल के साथ काम करने के इच्छुक हैं। देखना है कि काजोल इस फिल्म को हां करती हैं या शाहरूख खान के लिए कोई और हीरोइन ढूंढनी पड़ेगी।
–>

बिज़ी हैं करीना
गौरतलब है कि वैसे भी करीना कपूर के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं – आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की तख्त। ऐसे में राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए समय निकालना उनके लिए नामुमकिन हो सकता है।
–>

दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी
शाहरूख खान अपने कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। और अगर ये उनके करियर की दूसरी इनिंग्स है तो इसमें जो इंसान उनका सबसे ज़्यादा साथ निभा सकता है वो है उनकी ब्लॉकबस्टर को स्टार काजोल।
–>

बस थोड़ा इंतज़ार
सूत्रों की मानें तो राजकुमार हिरानी की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कभी भी हो सकती है। तो बस आप भी इस फिल्म की औपचारिक डीटेल्स का इंतज़ार करिए और शाहरूख खान को परदे पर वापस देखने की तैयारी करिए।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं