News
शेप ऑफ यू: जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आपको बहुत आसानी से एक गलत इंसान बना सकता है

10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के शो ‘शेप ऑफ यू’ में जैकलीन फर्नांडिस स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आईं। जैकलीन ने शो में शिल्पा से कई मुद्दों पर बातचीत की, जिसमें एक था प्राइवेसी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो सोशल मीडिया के साथ किस तरह डील करती हैं। बता दें पिछले कुछ समय से जैकलीन काफी सुर्खियों में हैं।
जैकलीन ने बताया कि सोशल मीडिया को किस तरह करें डील
जैकलीन ने कहा, “मैंने इतने सालों में जो सीखा है, उसके मुताबिक किसी को कभी भी इन सब चीजों से प्रभावित होकर खुद को गलत नहीं सोचना चाहिए। खुद को उन जैसा बनने से भी रोकना है। आप अपने टेंपर न खोएं, ये बहुत जरूरी है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि कुछ लिखने के बाद कब आपकी बात सोशल मीडिया पर बहस का रूप ले ले, यह आपको भी नहीं पता होता।”
जैकलीन ने दी सबको पॉजिटिव सोचने की सलाह
जैकलीन ने आगे कहा, “सोशल मीडिया पर ट्रोल होना आपको बहुत आसानी से एक गलत इंसान बना सकता है। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हो। लेकिन आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं होने देना है। साथ ही खुद को कमजोर नहीं होने देना है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव सोचिए और मस्त रहिए।”
क्या है जैकलीन के खिलाफ मामला?
ED के मुताबिक, सुकेश के 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली मामले में जैकलीन अहम गवाह हैं। आरोप है कि जैकलीन सुकेश को डेट कर रही थीं। इस दौरान कॉनमैन सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे दिए। इनमें ज्वेलरी, क्रॉकरी, 4 पर्शियन बिल्लियां और एक घोड़ा दिया था। एक पर्शियन बिल्ली की कीमत 9 लाख रुपए है। वहीं घोड़े की कीमत 52 लाख रुपए बताई गई है।
जैकलीन की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन के पास इस समय फिल्म ‘बच्चन पांडे’, ‘अटैक’, ‘सर्कस’, ‘राम सेतु’, तेलुगु फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना’ है, जिसमें वो एक कैमियो कर रही हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं