News
सना खान ने मक्का पहुंचकर किया उमराह: शेयर की तस्वीरें, फैंस ने लगाया प्रेग्नेंसी के कयास

39 मिनट पहले
बिग बॉस फेम सना खान ने 2020 से फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। वो अब लाइमलाइट से दूर अपने पति अनस सईद के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में सना पति सईद के साथ इस्लाम के पवित्र शहर मक्का गईं थी, जहां उन्होंने इस्लामी यात्रा उमराह की।
रविवार को सना ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। इतना ही नहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह उमराह यात्रा उनके लिए बेहद खास थी। पोस्ट सामने आने के बाद से ही यूजर्स सना की प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।

ये उमराह मेरे लिए बहुत खास है- सना
फोटो शेयर करते हुए सना ने लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह मैं बहुत खुश हूं।यह उमराह मेरे लिए बहुत खास है, जिसकी वजह मैं आप सभी के साथ जल्द ही साझा करूंगी। अल्लाह इस सफर को आसान बनाया।’

सना की फोटोज पर यूजर ने किया रिएक्ट
सना की इन फोटोज पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- क्या आप मां बनने वाली हैं?, एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप प्रेग्नेंट हैं, मैं ये बात 1 महीने से जानता हूं, बधाई हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप दुआ करना की हमें भी जल्द उमराह करने का मौका मिले।’

20 नवंबर 2020 को हुआ था निकाह
बता दें कि प्यार में दिल टूटने के बाद सना ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और आध्यात्मिकता का रास्ता चुना। 20 नवंबर 2020 को सना और अनस सईद की शादी हुई। अब सना अपने क्लोदिंग ब्रांड पर काम कर रही हैं। वो अक्सर सुंदर, रंगीन हिजाब और अबाय पहनती रहती हैं। इतना ही नहीं वो लोगों को इस्लाम के बारे में भी जागरूक करती हैं।

Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं