News
साउथ एक्टर सुधीर वर्मा का हुआ निधन: 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, काम ना मिल पाने की वजह से था डिप्रेशन

3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साउथ के पॉपुलर एक्टर सुधीर वर्मा का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने 10 जनवरी को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर वो अपने रिश्तेदार के पास उनके हैदराबाद वाले घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने जहर लेने की बात बताई। यह पता चलने के बाद ओसमानिया अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके।

23 जनवरी को हुआ सुधीर का निधन
तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद 21 जनवरी को उन्हें विशाखापट्नम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। कल यानी 23 जनवरी को उनका निधन हो गया है। एक्टर सुधाकर कोमकुला ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में थे सुधीर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुधीर लंबे समय से अच्छे रोल और मन का काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि,अभी तक इसकी आधिकारिक वजह नहीं सामने आई है।

भावुक हुए सुधीर के दोस्त
सुधीर वार्मा के दोस्त और को स्टार सुधाकर कोमाकुल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रृद्धाजंलि दी है। सुधाकर ने अपने ट्वीट में लिखा- इतना प्यारा और अच्छा इंसान। आपके साथ काम करके अच्छा लगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप अब इस दुनिया में नहीं हैं। ओम शांति।’ इसके अलावा एक्ट्रेस चांदनी चौधरी ने ट्वीट में लिखा- सुधीर आपके जाने से मेरा दिल टूट गया है, आप एक बेहतरीन एक्टर थे। हम आपको मिस करेंगे।’


Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं