News
सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब | Hrithik Roshan won the ‘Best Actor’ award for Super 30, Anand Kumar congratulates

News
oi-Neeti Sudha
By Staff
|
Published: Monday, March 16, 2020, 17:25 [IST]
हाल ही में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने के बाद, ऋतिक रोशन ने हालिया आयोजित एक अवार्ड शो में सुपर 30 में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड जीता है। इस जीत से केवल ऋतिक, बल्कि उनके फैंस और सुपर 30 की टीम भी बेहद खुश है।
ऋतिक रोशन जो हर किरदार में खुद को हमेशा ढ़ाल लेते हैं, इस समय सुपर 30 में खुद को साबित करना उनके एक चुनौती थी। जब दर्शकों को पता चला कि ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभाएंगे, तो इस बात ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि आनंद कुमार और ऋतिक के चरित्र में कोई समानता नहीं थी।
जब आखिरकार फिल्म स्क्रीन पर हिट हुई तो अभिनेता ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर सबको गलत साबित कर दिया। दर्शकों ने ऋतिक के अभिनय की तारीफ की। अब जबकि ऋतिक ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत लिया है, आनंद कुमार ने ऋतिक की तारीफ करते हुए एक ट्विट किया है।
उन्होंने लिखा- सुपर 30 में एतेहासिक अदाकारी के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित होने पर Hrithik जी सुपर 30 परिवार को गर्व है. वैसे आपको सबसे बड़ा अवार्ड तो दर्शकों ने ही दे दिया है. कल जब 8 महीने बाद भी स्टार गोल्ड पर सुपर 30 फिल्म आ रही थी तब मेरा इनबॉक्स एक बार फिर से बधाईयों से फुल हो गया।
सुपर30 में ऐतिहासिक अदाकारी के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित होने पर @iHrithik जी सुपर 30 परिवार को गर्व है. वैसे आपको सबसे बड़ा अवार्ड तो दर्शकों ने ही दे दिया है. कल जब 8 महीने बाद भी स्टार गोल्ड पर सुपर 30 फिल्म आ रही थी तब मेरा इनबॉक्स एक बार फिर से बधाईयों से फुल हो गया pic.twitter.com/H13oivt3Fp
— Anand Kumar (@teacheranand) March 16, 2020
गौरतलब है कि साल 2019 में ऋतिक रोशन की दो फिल्में आई थीं- सुपर 30 और वॉर.. और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जहां सुपर 30 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, वॉर ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। उम्मीद है कि आने वाली फिल्मों के साथ ऋतिक फिर दर्शकों का दिल जीतेंगे।
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया Kiss, साथ में दिखे हॉट कपल अर्जुन- मलाइका, तस्वीर वायरल
रहें फिल्म इंडस्ट्री की हर खबर से अपडेट और पाएं मूवी रिव्यूज
Allow Notifications
You have already subscribed
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं