[ad_1]
19 मिनट पहले
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर सुभाष ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक शामिल हुए। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लू सूट में नजर आईं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। वहीं अभिषेक बेहद हैंडसम लुक में दिखाई दिए। इस बीच ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। पार्टी में जैकी श्रॉफ का भी स्वैग देखने को मिला। इसके अलावा अनुपम खेर, अनिल ने भी शिरकत की है।
सुभाष घई ने सलमान संग मिलकर काटा केक
सुभाष घई ने सलमान खान संग मीडिया के सामने सिर्फ कैमरे के लिए पोज ही नहीं दिए, बल्कि अपने 78वें जन्मदिन का केक भी काटा। इस दौरान सलमान का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था, जब सलमान खान ने खुलेआम सुभाष घई को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने ये खुद खुलासा किया था कि वह सुभाष घई की हरकत से चिढ़ गए थे, इसलिए उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बाद में पिता सलीम खान के समझाने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
[ad_2]
Source link