Connect with us

News

सेम-सेम बट डिफरेंट: किम कार्दशियन से विवाद के बाद कान्ये कर रहे हैं उनकी तरह दिखने वाली मॉडल को डेट, इन सेलेब्स को भी मिले हमशक्ल

Published

on

Quiz banner

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल रैपर और किम कार्दशियन शादी के 8 साल बाद अलग हो गए हैं। दोनों के बीच तलाक के लिए पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच कान्ये वेस्ट का नाम चाने जोनस के साथ जुड़ रहा है। चाने काफी हद तक किम कार्दशियन की तरह दिखती हैं। दोनों की साथ तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि कान्ये जानबूझकर किम की तरह दिखने वाली लड़की के साथ रिलेशन में हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स ने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर की तरह दिखने वाले शख्स को डेट किया है-

सलमान खान- स्नेहा उल्ला​​​​​​​

सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक जमाने के सबसे पॉपुलर कपल रह चुके हैं। लेकिन जितना दोनों का रिलेशन सुर्खियों में था, उससे ज्यादा दोनों का विवादित ब्रेकअप था। सलमान, ऐश के लिए बेहद पजेसिव हो गए थे, जो उनके ब्रेकअप का अहम कारण था। सलमान ऐश्वर्या के लिए काफी सीरियस थे, लेकिन ये रिश्ता टिक नहीं सका। कुछ सालों बाद सलमान ने ऐश्वर्या की ही तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल को फिल्म लक्की से लॉन्च किया। इस दौरान खबरें भी आईं कि सलमान, स्नेहा का डेट कर रहे हैं।

चैनिंग टैटम- जेस्सी जे

एक्टर चैनिंग टैटम का एक्स वाइफ जेन्ना दीवान से तलाक के बाद सिंगर जेस्सी जे से नाम जुड़ा था। जेस्सी जे काफी हद तक चैनिंग की एक्स वाइफ जेन्ना की तरह दिखती हैं। दोनों की जॉलाइन शार्प है दोनों का चेहरा भी काफी मिलता है।

ब्रैड पिट- निकोल पोतुराल्सकी

​​​​​​​

एक समय में पॉपुलर हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट और एक्ट्रेस एंजलिना जोली रिलेशन में थे। दोनों का ब्रेकअप फैंस के लिए काफी शॉकिंग था, लेकिन इससे भी ज्यादा शॉकिंग था ब्रैड पिट का दूसरा रिलेशन। एंजलिना से ब्रेकअप के बाद ब्रैड ने मॉडल निकोल पोतुराल्सकी को डेट किया था निकोल काफी हद तक एंजलिना की तरह दिखती थीं। ब्रैड और एंजलिना की उम्र में 29 सालों का अंतर था, इसके बावजूद दोनों रिलेशन में थे।

सलमान खान- जरीन खान

सलमान खान ने फिल्म मैंने प्यार क्यों किया फिल्म से कटरीना कैफ को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक दिया था। साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। सलमान और कटरीना इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। कटरीना से अलग होने के कुछ समय बाद सलमान ने जरीन खान को वीर फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। जरीन हूबहू कटरीना कैफ की तरह दिखती थीं। इसी बीच खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: