Connect with us

News

सेलेब्स का याराना: ​​​​​​​बेस्टफ्रेंड सुहाना खान और शनाया के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं अनन्या पांडे, ये भी हैं BFF गोल्स सेट करने वाले सेलेब्स

Published

on

Quiz banner

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी बेस्टफ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ डिनर डेट करते हुए स्पॉट हुई हैं। पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं ये तिगड़ी काफी ग्लैमरस लग रही है। अनन्या ने पर्पल मिनी ड्रेस पहनी थी। जबकि शनाया व्हाइड ड्रेस और सुहाना व्हाइट टॉप और पैंट में पहुंची थीं।

बता दें कि तीनों ही बचपन से दोस्त हैं और अक्सर साथ समय बिताते, पार्टी करते और हाउस वॉर्मिंग पार्टीज में साथ ही नजर आती हैं। इनके अलावा भी बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी दोस्ती से बीएफएफ गोल्स सेट करते हैं। आइए जानते हैं वो सितारे कौन से हैं-

करीना- मलाइका- करिश्मा- अमृता

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर गर्लगैंग करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा की है। चारों हमेशा साथ नजर आते हैं। कई बार कपड़ों और लुक से भी ये बीएफएफ गोल्स सेट करती आई हैं। हाल ही में ये गर्लगैंग फरहान अख्तर और शिबानी की वेडिंग पार्टी में पहुंची थी।

आलिया भट्ट- अनुष्का रंजन

गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अनुष्का रंजन बचपन से ही दोस्त हैं। दोनों ने साथ स्कूलिंग की थी। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल में एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें वो अनुष्का के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात कर रही थीं।

रणवीर सिंह- अर्जुन कपूर

गुंडे फिल्म के बाद से ही अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों कई इवेंट में साथ नजर आते हैं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण, अर्जुन को सौतन कहकर बुलाती हैं। गुंडे के बाद दोनों फाइंडिंग फैनी में साथ दिखे हैं। इस फिल्म में रणवीर का कैमियो है।

शाहरुख खान- जूही चावला

यस बॉस, फिर भी है हिंदुस्तानी, डुप्लीकेट, डर जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके शाहरुख खान और जूही चावला करीबी दोस्त हैं। दोनों ने साथ आईपीएल टीम किंग नाइट राइडर खरीदी थी। दोनों का परिवार भी एक दूसरे के करीब है। ड्रग केस में फंसे आर्यन को जमानत भी जूही चावला ने ही करवाई थी।

गौरी खान- सुजैन खान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को फैमिली गेदरिंग और पार्टी में साथ ही स्पॉट किया जाता है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि जब शाहरुख खान का नाम प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा था, तो सुजैन ने कृष 3 की सक्सेस पार्टी में प्रियंका को इनवाइट तक नहीं किया था। इस फिल्म में प्रियंका ही लीड रोल में थीं।

रणबीर कपूर- आयान मुखर्जी

आयान मुखर्जी, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी के बेस्ट फ्रेंड भी हैं। एक बार तो ऋषि कपूर खुद आयान से रणबीर की शादी करवाने की बात कर चुके हैं। ऋषि ने साल 2018 में रणबीर और आयान की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए ऐसा कहा था।

सारा अली खान- जाह्नवी कपूर

स्टारकिड्स सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों साथ में वर्कआउट करती हैं और अक्सर साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

रिया चक्रवर्ती- शिबानी दांडेकर

जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर बेस्टफ्रेंड हैं। जिस समय रिया, सुशांत केस में गिरफ्तार थीं तब शिबानी ने उनका खूब समर्थन किया था। जेल से बाहर आने के बाद रिया ने शिबानी से मुलाकात की थी। दोनों हमेशा साथ नजर आती हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Trending

%d bloggers like this: