[ad_1]
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन के एक व्यक्ति ने सिंगर और रैपर हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विवेक ने हनी सिंह पर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। ये मामला पैसे की लेन-देन से संबंधित है।
कहा जा रहा है कि विवेक ने फेस्टिवीना नाम से एक इवेंट रखा था। हनी सिंह इसमें परफॉर्म करने वाले थे। बाद में पैसों की गड़बड़ी के चलते विवेक ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विवेक का आरोप है कि इसके बाद हनी और उनके साथियों ने उन्हें किडनैप किया और मारपीट की।
होटल में बंदी बनाने का आरोप
विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि हनी और उनके लोगों ने मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा जहां उनके साथ मारपीट की गई। विवेक ने इन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अभी इस पूरे मामले में हनी सिंह का रिएक्शन आना बाकी है।
विवादों में हमेशा फंसते रहे हैं हनी
हनी सिंह का विवादों के साथ हमेशा नाता रहा है। उनके ऊपर आरोप लगते रहे हैं कि वो अपने गानों में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा वो कुछ दिन नशे के चलते इंडस्ट्री से बाहर भी रहे थे। उनकी एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने हनी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।
शालिनी ने हनी पर शारीरिक और मानसिक हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। उन्होंने हनी से तलाक के एवज में 10 करोड़ रुपए मांगे थे। हालांकि मामला 1 करोड़ रुपए के एलिमनी के तौर पर जाकर फिक्स हुआ था।

हनी और उनकी एक्स वाइफ शालिनी तलवार
गर्लफ्रेंड के साथ भी हुआ ब्रेकअप
हनी पिछले एक साल से मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे थे। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया और साथ ही फोटोज भी डिलीट कर दी। जनवरी 2023 में हनी सिंह ने पब्लिक इवेंट में टीना को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस कराया था। हालांकि अप्रैल आते-आते दोनों अलग हो गए।

टीना थडानी के साथ हनी सिंह
लाइव कॉन्सर्ट में हनी ने किए अश्लील इशारे
अभी तीन दिन पहले हनी सिंह का रायपुर में लाइव कॉन्सर्ट हुआ। वहां उन्होंने स्टेज से आपत्तिजनक शब्द बोले और लोगों की ओर माइक कर उनसे भी अश्लील शब्द बोलने को कहा। हनी खुद उंगलियों से ऐसे इशारे करते रहे जिन्हें साइन लैंग्वेज में गाली के तौर पर देखा जाता है। पूरी खबर पढ़ें
[ad_2]
Source link