News
हेजल कीच का जन्मदिन: तीन साल तक युवराज सिंह से मिलने से कतराती रही थीं हेजल कीच, काफी मशक्कत के बाद हो पाई थी दोनों की शादी

4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। हेजल एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें खासतौर से फिल्म ‘मैक्सिमम’ (2012) के आइटम नंबर ‘आ आंते अमलापुरम’ के लिए जाना जाता है। हालांकि, इससे पहले उन्होंने सलमान खान स्टारर ‘बॉडीगार्ड’ (2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था। हेजल साल 2013 में कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, वे मात्र 6 दिन ही बिग बॉस के घर में रुक सकी थीं। उसके बाद उनका एविक्शन हो गया था।

युवराज से 2016 में की थी शादी
30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से सिख रीति रिवाज से शादी की थी। हेजल और युवराज की लव स्टोरी भी पूरी फिल्मी है। एक दौर ऐसा था जब युवराज हेजल के लिए क्रेजी थे। वो उनसे बात करना और दोस्ती करना चाहते थे, लेकिन हेजल उन्हें पसंद नहीं करती थीं।
युवराज ने कुछ साल पहले कपिल शर्मा शो में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात हेजल से कैसे हुई थी। युवी ने बताया हेजल के साथ पहली डेट पर जाने के लिए उन्हें तीन साल तक मशक्कत करनी पड़ी। युवी के मुताबिक हेजल कॉफी के लिए राजी होतीं और फिर उस दिन मोबाइल बंद कर लेती और मिलने भी नहीं आतीं। इसके करीब सालभर बाद युवी ने अपने कॉमन दोस्त के जरिए हेजल से मिलने में सफलता पाई। इसके बाद जब दोनों ने कुछ वक्त तक साथ गुजारा, फिर हेजल ने युवी का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया।

हेजल को नहीं है क्रिकेट में इंटरेस्ट
शो में युवी ने ये भी बताया था कि उनकी हेजल को क्रिकेट में कोई इंटरेस्ट नहीं है। यहां तक कि उन्हें ये भी नहीं पता कि युवी किस टीम से खेलते थे।
लव स्टोरी में आए थे ट्विस्ट
दोनों की लव स्टोरी में एक और ट्विस्ट आया था जो शायद ही आप जानते हों। युवी की मां शबनम सिंह हेजल को उनके ग्लैमरस अंदाज के कारण नापसंद करती थीं। उन्हें हेजल के बोल्ड लुक और ड्रेसिंग सेंस के कारण चिंता होती थी लेकिन बाद में हेजल ने उनका दिल भी जीत लिया। युवी की मां ने बताया था कि हेजल बहुत ही साफ दिल की हैं, वो परिवार को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यही नहीं वे अपनी मां की तरह पारिवारिक हैं, और सारे धर्मों में विश्वास रखती हैं।

उन्होंने आगे कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हेजल उस तरह की लड़की नहीं हैं, जैसी लड़कियों के साथ युवी की दोस्ती रही है। हेजल युवी का बहुत ख्याल रखती हैं और अपने रिलेशनशिप में 100% दे रही हैं, मैं ऐसी ही बहू चाहती थीं। युवी की मां ने बताया कि पहले देखने पर उन्हें हेजल में कुछ खामियां नजर आईं थीं पर जब उनसे मिलीं तो सारी गलतफहमी दूरी हो गईं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं