News
हैप्पी बर्थ डे: रोहित शेट्टी के नाम है ‘100 करोड़ क्लब’ की सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकोर्ड, 13 साल तक किया था असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर

2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड के सबसे फेमस डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘दिलवाले’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशण किया है। इंडियन ऑडियंस को उनकी फिल्मों में एक्शन सीन और लाइट ह्युमर काफी पसंद आता है। हालांकि कुछ ही लोगों को इस बारे में पता है कि जिस मुकाम पर वो आज हैं, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें-
बचपन में खो दिया था पिता को

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई शहर में हुआ था। रोहित मशहूर स्टंटमैन और विलेन एमबी शेट्टी के बेटे हैं। लेकिन बचपन में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। रोहित की मां रत्ना अपने पति के असमय निधन के बाद फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया करती थीं।
13 साल तक असिसटेंट डायरेक्टर रहे

साल 1991 में रोहित ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इस फिल्म में रोहित ने डायरेक्टर कुकु कोहली के अंडर काम किया था। इसके बाद उन्होंने 13 साल तक असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर ही काम किया।
फिल्म ‘जमीन’ से किया था डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू

रोहित शेट्टी ने अपना करियर डेब्यू अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से किया था, तब से ही रोहित के अजय देवगन के साथ अच्छे संबध थे। इसलिए 2003 में उन्होंने अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘जमीन’ में अजय देवगन को कास्ट किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
फिल्म ‘गोलमाल’ से मिला था ब्रेक

2006 में आई कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ के साथ रोहित को डायरेक्टर के तौर पर पहली सफलता मिली। अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद रोहित ने ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम’ सीरीज और ‘बोल बच्चन’ जैसी कई हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया।
‘चेन्नई एक्सप्रेस’ डॉमेस्टिक मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

2013 में, शेट्टी की शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर हिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ रिलीज हुई, जो डॉमेस्टिक मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई।
100 करोड़ क्लब की लिस्ट में शामिल

रोहित शेट्टी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर्स में से एक हैं और सबसे ज्यादा ‘100 करोड़ क्लब’ की डॉमेस्टिक फिल्में बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं।
पर्सनल लाइफ

बात करे, रोहित शेट्टी की शादी की तो उन्होंने मई 2005 में माया से शादी की, दोनों का एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम इशान शेट्टी है।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies4 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News4 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies4 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies4 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं