News
10,000 घंटों में तैयार हुआ अथिया शेट्टी का ब्राइडल लहंगा: डिजाइनर अनामिका खन्ना ने किया खुलासा, बोलीं- हाथों से बुना गया है वेडिंग आउटफिट

8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 23 जनवरी को कपल ने पिता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी की। शादी की फोटोज सामने आने के बाद से ही अथिया का पिंक चिकनकारी ब्राइडल लहंगा बेहद सुर्खियों में है।

दरअसल मीडिया से बातचीत में अथिया की वेडिंग आउटफिट डिजाइनर ने बताया कि उनके इस खूबसूरत लहंगे को तैयार करने में 10,000 घंटे लगे हैं। इनता ही नहीं इस हाथ से बुना गया है, जिसमें रेशम, जरदोजी और जाली वर्क के साथ डिजाइन किया गया है। लहंगे में एक खूबसूरत घूंघट और दुपट्टा है, जिसे सिल्क ऑर्गेंजा से तैयार किया था।

लहंगा तैयार होने में लगा 416 दिन का समय
वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में डिजाइनर अनामिका खन्ना ने इस बात का खुलासा किया कि अथिया के लहंगे को बनाने में 10000 घंटे यानी 416 दिनों का समय लगा है। इतना ही नहीं अनामिका ने बताया कि शादी के लहंगे के पीछे की इंस्पिरेशन खुद दुल्हन ही थी।

आथिया की पसंद और टेस्ट काफी अच्छा है- अनामिका
अनामिका ने आगे कहा- ‘आउटफिट्स को लेकर आथिया की पसंद और टेस्ट काफी अच्छा है। वो अपने वेडिंग डे पर बेहद खास तैयार करवाना चाहती थीं। अथिया का आउटफिट रॉयल होने के साथ-साथ खूबसूरत दिखता है।’

बता दें कि अथिया ने ब्लश, पिंक आईशैडो और न्यूड पिंक लिप्स के साथ अपना ब्राइडल लुक तैयार किया है। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर नेकलेस, मांग टीका, झुमके, चूड़ियां कैरी की हैं, जिसमें वो बेहद एलिगेंट नजर आ रही हैं।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं