News
50 करोड़ का अपार्टमेंट, 2.17 करोड़ की गाड़ी: शादी के बाद अथिया- राहुल पर उपहारों की बारिश, सुनील शेट्टी, सलमान और विराट ने दिए करोड़ो के गिफ्ट्स

- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Apartment Worth 50 Crores, Car Worth 2.17 Crores, Gifts Showered On Athiya Rahul After Marriage, Sunil Shetty, Salman And Virat Gave Gifts Worth Crores
एक घंटा पहले
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद इस नए नवेले जोड़े को दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से काफी महंगे-महंगे गिफ्ट्स मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी और दामाद को मुंबई में 50 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट गिफ्ट किया है।
वहीं सुनील शेट्टी के करीबी दोस्त सलमान खान ने अथिया को 1.64 करोड़ की ऑडी कार गिफ्ट की है। जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर ने भी अथिया और राहुल को महंगे उपहार दिए हैं।
अर्जुन कपूर ने दिया डायमंड ब्रेसलेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया के खास दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें 1.5 करोड़ का डायमंड ब्रेसलेट दिया है जबकि जैकी श्राप ने अथिया को 30 लाख का लग्जरी वॉच गिफ्ट किया है।
विराट और धोनी ने दिए कार और बाइक
अथिया के अलावा केएल राहुल को भी काफी महंगे गिफ्ट्स मिले हैं। राहुल के करीबी दोस्त विराट कोहली ने उन्हें 2.17 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी राहुल को 80 लाख रुपए की कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट की है।

23 जनवरी को हुई है शादी
अथिया और राहुल शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस पर हुई। इस शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। शादी में केवल 100 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया था। दीपिका – रणवीर, आलिया- रणबीर और विक्की- कटरीना की शादी की तरह इसे भी काफी हद तक प्राइवेट रखा गया था। इस शादी में भी नो फोन पॉलिसी थी।

दोस्तों के लिए मई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों के लिए मई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। फिलहाल इंडियन क्रिकेट के खिलाड़ी इस वक्त घरेलू सीरीज में व्यस्त हैं, इसलिए मई में IPL के खत्म होने के बाद एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया जाएगा।
हालांकि दोनों परिवारों की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

सुनील शेट्टी ने बेटी दामाद को दिया आशीर्वाद
बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी काफी हद तक इमोशनल नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेरो के वक्त सुनील के आंसू निकल आए थे। शादी के बाद उन्होंने अथिया और राहुल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्यार और विश्वास के साथ सही शख्स का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूती प्यार और विश्वास ही देता है। तुम दोनों को ढेर सारी बधाई मेरे बच्चों। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें।’

Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics4 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं