News
Alia Bhatt Birthday : Sisters Pooja and Shaheen wishes Alia in different way | बहनों ने खास अंदाज में दी आलिया को बधाई, पूजा ने फोटो शेयर किए तो शाहीन ने ‘बहन’ की परिभाषा बताई

दैनिक भास्कर
Mar 15, 2020, 04:20 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. आलिया भट्ट रविवार (15 मार्च) को 27 साल की हो गईं। इस मौके पर उनकी बहनों पूजा और शाहीन ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूजा ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ अपने कुछ फोटोज शेयर किए तो वहीं शाहीन ने ‘बहन’ की परिभाषा बताते हुए इस बारे में एक लंबी पोस्ट लिख छोटी बहन को बर्थडे विश किया। पूजा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘तब, अब और हमेशा… हैपी बर्थडे आलिया।’
शाहीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बहन। वो आपका दर्पण होती है, संभावनाओं की दुनिया बनकर आपके साथ चमकती है। वो आपकी गवाह है जो आपको आपके सबसे बुरे और सबसे अच्छे में देखती है और फिर भी आपसे प्यार करती है। वो शरारतों में आपकी हिस्सेदार है, आधी रात की आपकी साथी, ऐसी कोई जो जानती है कि आप कब मुस्कुरा रहे हैं, यहां तक कि बुरे दौर में भी। वो आपकी शिक्षक है, आपकी वकील है, आपकी व्यक्तिगत प्रेस एजेंट, यहां तक कि आपकी मनोचिकित्सक भी। कभी-कभी वो इस बात का कारण भी बनती है, जब आप सोचते हैं कि काश आप एकमात्र बेटी होती। मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ ‘आप कभी उस आनंद के बारे में नहीं जान पाएंगी, जो आप मेरे जीवन में लेकर आई हैं। मैं हर दिन आपके लिए आभारी हूं।’
पूजा ने शेयर किए तीन फोटो
पूजा भट्ट ने जो फोटो शेयर किए, जिनमें से एक में वो बेबी आलिया के साथ दिख रही हैं। दूसरे फोटो में आलिया और पूजा एक-दूसरे से मुंह फेरकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर फैमिली पिक है, जिसमें तीनों बहनों के अलावा पिता महेश और मां सोनी राजदान भी नजर आ रहे हैं।
Then. Now. Forever.. ❤️🖤🎂 Happy Birthday @aliaa08 pic.twitter.com/WXI3kLq4V6
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) March 15, 2020
महेश भट्ट ने की दो शादी
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी। जिनसे उनकी दो संतान हैं, बेटी पूजा और बेटा राहुल। किरण से अलग होने के कुछ साल बाद महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से दूसरी शादी की। जिनसे उनकी दो बेटियां हुईं, शाहीन और आलिया।
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series3 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं