News
Amitabh Bachchan Car | Amitabh Bachchan Latest Twitter Post On His Vintage Car Collection | अमिताभ ने विंटेज कार के साथ अपना फोटो शेयर किया, लिखा- कई बार आप निःशब्द हो जाते हैं

Dainik Bhaskar
Mar 09, 2020, 12:26 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे पीले रंग की विटेंज कार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। फोटे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्पीचलेस हो गए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कई बार ऐसा वक्त भी आता है, जब आप निःशब्द हो जाते हो… फिलहाल मैं हूं और खुद को व्यक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कुछ भी बाहर नहीं आ रहा… गुजरे जमाने की कहानी… समय से परे एक भाव।’
बिग बी ने इस पोस्ट में कार के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन इसके बाद लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि वे सोमवार को फैंस को कार के बारे में और जानकारी देंगे। उन्होंने लिखा, ‘स्पष्ट रूप से कहानी के पीछे भी एक कहानी होती है… और ये तब कही जाएगी जब बातें बंद हो जाएंगी और सुनना शुरू हो जाएगा। ये कहानी 1950 के शुरुआती दशक की है… जिसे सुलाने का लालच देकर सुनाया जाया था।’
T 3464 – There are times when you are speechless .. I am now .. been trying to express, but nothing comes out ..
.. a story of times gone by .. a gesture beyond time .. pic.twitter.com/Vm37n9ZCnR— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 8, 2020
फोर्ड कंपनी की है कार
बिग बी ने जिस कार के साथ अपना फोटो शेयर किया, वो फोर्ड कंपनी की ‘परफेक्ट’ कार है। जिसका उत्पादन 1938 से 1961 के बीच किया गया। इस कार की बिक्री यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना और कनाडा जैसे देशों में हुई थी।
फैंस देने लगे अमिताभ को बधाई
अमिताभ बच्चन की पोस्ट देख लोगों को लगा कि ये उनके कलेक्शन की नई कार है। जिसके बाद वे उन्हें इसके लिए बधाईयां देने लगे। एक यूजर ने उस विंटेज कार को चलाते हुए उनकी एक तस्वीर भी शेयर की। कई यूजर्स ने साल 1991 में आई उनकी फिल्म ‘अकेला’ के फोटोज भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने पीले रंग की ऐसी ही एक विंटेज कार चलाई थी। फिल्म में जिसका नाम ‘रामप्यारी’ था।
@CqZVBx8jExr0F3b
Congratulations on a new car for your collection.👍👍👍🌹🌹🌹💐💐💐💕💕💕 pic.twitter.com/KaT4SRnx2z— 𝓐𝓵𝓵𝓪 𝓤𝓴𝓱𝓲𝓷𝓪 ❤️🆎❤️ (@allaukhinaa) March 8, 2020
Top Class Vintage Car 👏🏻
Remembering Rampyari in #Akayla 🥰 pic.twitter.com/3nMLQfzC6Z— Beejal Bhatt (@BeejalBhatt) March 9, 2020
Now you will always have the passion for driving this new Car…. . Enjoy Sir.. We are sooo happy to see you with this new car.. Stay always Happy n blessed 😊😍 pic.twitter.com/396c58p9Lc
— Sunetra GangulyEF (@GangulySunetra) March 8, 2020
Source link
-
Insurance3 years ago
Max Life Insurance Online Premium Receipt
-
News3 years ago
सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई, सीबीआई जांच कराने की मांग
-
Web Series4 years ago
BOSS Baap of Special Services Review | Cast | Trailer In Hindi | Web Series |
-
Songs Lyrics3 years ago
I Been That Lyrics In Hindi | ई हैवे बीन डट Lyrics | Emiway x Dax
-
Movies3 years ago
Chhichhore (2019) | Chhichhore Movie | Chhichhore Bollywood Movie Cast & Crew, Release Date, Review, Photos, Videos – Movieskhabar
-
News3 years ago
Neha dhupia addresses roadies revolution controversy | रोडीज में दिए बयान पर बढ़ा विवाद तो नेहा धूपिया ने लिखी पोस्ट, ‘मेरे पिता का व्हाट्सएप गालियों से भर गया है’
-
Movies3 years ago
The Zoya Factory Movie Story In Hindi | Release Date, Cast, Crew, Trailer, Review
-
Movies3 years ago
Baaghi 3 Song Dus Bahane 2.0: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर इस बदमाश गाने में गर्मी बढ़ाते हैं